{"_id":"dd56ea41116b71f194962a82b322ddf0","slug":"diwali-gift-for-ut-government-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले यूटी के 2500 कर्मचारियों को तोहफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले यूटी के 2500 कर्मचारियों को तोहफा
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 27 Oct 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट के एक फैसले से यूटी प्रशासन में कार्यरत करीब 2500 कर्मचारियों पर से रिटायरमेंट की तलवार हट गई है। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों को 58 साल के बाद भी दो साल (60 साल तक) एक्सटेंशन देने का अहम फैसला लिया है।
विज्ञापन
यूटी प्रशासन पंजाब सर्विस रूल्स फॉलो करता है। ऐसे में इसी साल यूटी के रिटायर होने वाले कर्मचारियों को दो साल अतिरिक्त नौकरी करने का लाभ मिल सकेगा।
डेपुटेशन पर यूटी में आए पंजाब के कर्मचारियों को इस फैसले से फायदा होगा। नियमों के तहत एक्सटेंशन पाने वाले कर्मचारियों को किसी तरह की प्रमोशन या अन्य लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन