{"_id":"87d6706f980a7c24836238fbb9abdf41","slug":"diwali-fest-in-prade-ground-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली शॉपिंग के लिए कल से आएं परेड ग्राउंड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली शॉपिंग के लिए कल से आएं परेड ग्राउंड में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Nov 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के लिए खरीदारी का समय शुरू हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी सीआईआई सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में शॉपिंग मेला लगा रहा है। इसमें देश के कई राज्यों से लघु व्यापारी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं विदेशों से भी कई लोग इसमें हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। फेयर में लोगों को उनकी जरूरत का हर सामान मिल सकेगा।
सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के चेयरमैन अमरबीर सिंह ने कहा कि इस इवेंट में रियल इस्टेट, ऑटो शो, होम डेकोर, किचनवेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल, इंटरनेशनल आर्कड सहित स्माल स्केल इंडस्ट्री के लोगों को मौका दिया है।
विज्ञापन
इसमें हैंडीक्राफ्ट आइटम की बड़ी रेंज उपलब्ध होगी। इसके अलावा लोगों को डिस्काउंट, फ्री गिफ्ट्स, दीवाली गिफ्ट मिलेंगे और लकी ड्रॉ निकाले जाएंगे।
मेले में पाकिस्तान, थाईलैंड, कोरिया, शिकागो, यूएई जैसे देशों के कंज्यूमर प्रोडक्ट भी मिलेंगे। यूएसए, शिकागो से होम अप्लायंस की खास रेंज मौजूद रहेगी।
कोरिया की स्पेशल रजाई और कंबल भी मेले में मिलेंगे। साथ ही मेले में यूएई से कारपेट्स, यूटिलिटी आइटम, होम डेकोरेशन, फर्निशिंग, स्पेशल ड्राई फ्रूट्स भी मिलेंगे।
विज्ञापन