फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diwali celebrated with great pomp at Shri Digambar Jain Temple

Chandigarh News: श्री दिगंबर जैन मंदिर में धूमधाम से मनी दीपावली

Tue, 21 Oct 2025 07:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Oct 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated with great pomp at Shri Digambar Jain Temple
भगवान महावीर का 2552वां निर्वाण महोत्सव आयोजित
विज्ञापन

विशाल निर्वाण लड्डू और अभिषेक के साथ श्रद्धालुओं ने की भक्ति, दीप प्रज्वलन से जगमगाया मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-27 स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में दीपावली का पर्व और भगवान महावीर स्वामी का 2552वां निर्वाण महोत्सव भक्ति-भाव के साथ मनाया गया। सोमवार को दीपावली उत्सव और मंगलवार को निर्वाण महोत्सव के आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के अभिषेक और शांतिधारा से हुई, जिसमें मांगी लाल जैन परिवार और संयोग जैन ने प्रथम और द्वितीय अभिषेक संपन्न किया। छोटी प्रतिमा का प्रथम अभिषेक धर्म बहादुर जैन परिवार और द्वितीय अभिषेक अतुल जैन परिवार ने किया।
निर्वाण महोत्सव में 24 किलोग्राम का विशाल निर्वाण लड्डू नितिन जैन ने अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर को लड्डु समर्पित किए। श्री दिगंबर जैन मंदिर के प्रधान धर्म बहादुर जैन ने बताया कि जैन धर्म में निर्वाण लड्डू पवित्रता और शुभता का प्रतीक है। यह परंपरा भगवान महावीर के मोक्ष प्राप्ति के समय देवों द्वारा लड्डू अर्पित करने की स्मृति को जीवित रखती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्री दिगंबर जैन सोसाइटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष धर्म बहादुर जैन, उपाध्यक्ष एडवोकेट आदर्श जैन, महामंत्री संतकुमार जैन, कोषाध्यक्ष राजा बहादुर सिंह जैन के साथ करुण जैन, शरद जैन, रमेश जैन, विजय जैन, दामोदर जैन और अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। शाम को दीप प्रज्वलन, भक्ति गीत और आरती के साथ उत्सव का समापन हुआ जिसने मंदिर परिसर को भक्ति और उल्लास से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed