फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diwali bonus to all four power utility employees in Haryana

हरियाणा: चारों पावर यूटिलिटीज के कर्मचारियों को दिवाली बोनस, सीएम ने की 1500 रुपये देने की घोषणा

Wed, 03 Nov 2021 07:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Nov 2021 07:25 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने 36000 से ज्यादा कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। चारों पावर यूटिलिटीज के कर्मचारियों को 1500-1500 रुपये का बोनस मिलेगा। अनुबंधित कर्मचारियों को भी सरकार इसका लाभ देगी।

विज्ञापन
Diwali bonus to all four power utility employees in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपावली के अवसर पर हरियाणा के चारों पावर यूटिलिटीज के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिवाली बोनस देने की घोषणा की है। नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ अनुबंधित कर्मचारियों को भी 1500-1500 रुपये बोनस स्वरूप दिए जाएंगे। इस फैसले से 36000 से ज्यादा कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन


हरियाणा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के ग्रुप सी के 1399 नियमित कर्मचारियों, 68 अनुबंधित कर्मचारियों, ग्रुप डी के 303 नियमित कर्मचारियों और 151 अनुबंधित कर्मचारियों को 1500-1500 रुपये बोनस स्वरूप मिलेंगे। इसी प्रकार हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के ग्रुप सी के 3681 नियमित कर्मचारियों, 2003 अनुबंधित कर्मचारियों, ग्रुप डी के 390 नियमित कर्मचारियों, 573 अनुबंधित कर्मचारियों, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के ग्रुप सी के 6421 नियमित कर्मचारियों, 4415 अनुबंधित कर्मचारियों, ग्रुप डी के 319 नियमित कर्मचारियों, 575 अनुबंधित कर्मचारियों, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के ग्रुप सी के 8308 नियमित कर्मचारियों, 6907 अनुबंधित, ग्रुप डी के 286 नियमित कर्मचारियों और 918 अनुबंधित कर्मचारियों को 1500-1500 रुपये बोनस स्वरूप मिलेंगे।
विज्ञापन


घरों में मिट्टी के दिये जला मनाएं दिवाली: राज्यपाल
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार नई खुशियां, उत्साह और उमंग लेकर आए। उन्होंने अपील की है कि पर्यावरण-संरक्षण और अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने-अपने घरों में माटी के दीये जलाकर पूरे हर्षोल्लास से दीपावली पर्व मनाएं। दीपावली का पर्व अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाता है, जिससे प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलजुल कर प्रदूषण रहित दिवाली मनाएं: मनोहर लाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के लोगों को दीपों के त्योहार दीपावली की हार्दिक बधाई दी है। मनोहर लाल ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि सभी मिलजुल कर प्रदूषण रहित दीपावली मनाएं। उन्होंने कामना व्यक्त की है कि प्रदेशवासी भगवान श्रीराम के बताए हुए मार्ग पर चलें और जीवन की सच्ची शांति और समृद्धि का आनंद लें। साथ ही कोरोना के नियमों का पालन करें। उन्होंने राज्य के सभी लोगों से परस्पर प्रेम, सद्भाव व भाईचारे के साथ मिल-जुलकर रहने का संदेश दिया। 


नया प्रकाश लेकर आए यह उत्सव: चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रोशनी का यह उत्सव हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा प्रदेश सदा सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed