फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   district planning committee

अमनजोत कौर रामूवालिया की ताजपोशी

Tue, 21 Jan 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 21 Jan 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
district planning committee
जिला योजना कमेटी की नवनियुक्त चेयरपर्सन अमनजोत कौर रामूवालिया ने सोमवार को सुबह पदभार संभाल लिया। इस दौरान जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में ताजपोशी समारोह करवाया गया।
विज्ञापन


समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल विशेष तौर पर पहुंचे। और रामूवालिया को सिरोपा भेंट किया।
समारोह में बादल ने अमनजोत कौर को आशीर्वाद देते हुए अपना काम पूरी इमानदारी से निभाने की नसीहत दी।

अमनजोत ने इस दौरान सीएम प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनको जो भी जिम्मेवारी सौंपी गई है।

उसको वह पूरा करेंगी। वहीं, सभी को साथ लेकर चलना और जिले का विकास करना उनकी पहल होगी। इस मौके उनके पिता व हलका इंचार्ज बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमेशा ही उनके परिवार को बनता मान सत्कार दिया है। उन्होंने कहा कि वह भी शिअद की मजबूती के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन


जो भी जिम्मेवारी रामूवालिया परिवार को सौंपी जाएगी। उसको इमनदारी से निभाया जाएगा। ताजपेाशी समागम में सीपीएस व डेराबस्सी के विधायक एनके शर्मा, अकाली दल के  जिला प्रधान उजागर सिंह बडाली, पंजाब राज्य महिला कमिश्नर की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरा, जिला परिषद की चेयरपर्सन परमजीत कौर बडाली, जिला योजना कमेटी पटियाला के चेयरमैन दीपइंदर सिंह ढिल्लों, दिल्ली से आए विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा, जोगिंदर स्लैच, जरनैल कौर रामूवालिया, बलबीर कौर भुल्लर, अरविंदर सिंह भुल्लर, परमिंदर सिंह सोहाना, कुलदीप कौर कंग, हरजिंदर बलौंगी, पूर्व पार्षद गुरमुख सिंह सोहल, परमजीत काहलों, अमतेश्वर कौर मनजीत कौर, कमलजीत रूबी, मनमीत कौर लीमा के अलावा जिले के डीसी टीपीएस सिद्धू और एसएसपी इंदर मोहन सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed