{"_id":"632503573e3dc0f66ec46039ff4b657a","slug":"district-level-commettes-of-congress-in-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में बनेंगी कांग्रेस की जिला स्तरीय कमेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में बनेंगी कांग्रेस की जिला स्तरीय कमेटियां
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 01 Jul 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तर पर भंग की गई कांग्रेस कमेटियों का जुलाई में पुनर्गठन कर लिया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने सोमवार को पंचकूला प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता मंगलवार को एकत्रित हो रहे हैं। इस दौरान विधानसभा चुनावों से संबंधित सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करने सहित कई रणनीति तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन
पार्टी के दो बड़े नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के संबंध में पूछे गए सवाल पर डा. तंवर ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में जिला स्तरीय सम्मेलनों के दौरान दो लाख कार्यकर्त्ताओं को जोड़ा गया है और पार्टी को उम्मीद है कि प्रदेश में फिर कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
क्लब के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे प्रदेशाध्यक्ष
पंचकूला प्रेस क्लब के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि क्लब को जमीन दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे। फिलहाल, यह इंडस्ट्रियल एरिया में किराये के प्लॉट पर संचालित हो रहा है।
डा. तंवर के साथ विधायक डीके बंसल, कान्फेड के चेयरमैन बजरंग दास गर्ग, हरियाणा गौसेवा आयोग की चेयरमैन संतोष शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप सोनी, मेयर उपिंद्र आहलूवालिया, इनेलो नेत्री सीमा चौधरी, हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव रंजीता मेहता, मनवीर कौर गिल भी मौजूद रहे।