फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   District court lawyers hunger strike lawyers Bar Council High Court open courts

जिला अदालत के वकील भी करेंगे भूख हड़ताल, अदालतों को खोलने के लिए उच्च न्यायालय की बार काउंसिल के साथ हड़ताल करेंगे वकील

Sun, 04 Oct 2020 12:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
District court lawyers hunger strike lawyers Bar Council High Court open courts
चंडीगढ़। बीते मार्च महीने से जिला अदालत का काम ठप है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला अदालत में मामलों पर सुनवाई नहीं की जा रही थी लेकिन अब पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की बार काउंसिल ने 12 अक्टूबर से भूख हड़ताल करने एलान किया है। उनके साथ अब जिला बार एसोसिएशन के सदस्य भी भूख हड़ताल करने को तैयार हैं। जिला अदालत के वकीलों का कहना है कि 6 महीने से अदालतें बंद होने के कारण वकील, मुंशी और लिपिक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वहीं, पीड़ित भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वकीलों की समस्याओं को समझना चाहिए
हम हर तरीके से बार काउंसिल के साथ हैं। अदालतों को बंद हुए काफी समय हो चुका है। हम उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें भी वकीलों की समस्याओं को समझकर अदालतें को खोल देना चाहिए। सभी वकील और मुंशी अपना रोजगार खो चुके हैं।
विज्ञापन

-एनके नंदा, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन
ऑनलाइन बहस करने में होती है परेशानी
ऑनलाइन सुनवाई में कई तरह की समस्याएं आती हैं। नेटवर्क और तकनीकी समस्याओं के कारण वकील अच्छी तरह से बहस नहीं कर पाते। वकीलों के कई तर्क रह जाते हैं। 6 महीने से वकीलों ने उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान किया है, लेकिन अभी अदालतों को खोल देना चाहिए। - नीरज हंस, सचिव, जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग समय पर खोली जाए अदालत
छह महीने से सभी वकील और मुंशी अदालत खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जब सब कुछ खोल दिया गया है तो अदालत बंद करने का कोई मतलब नहीं रह जाता। यदि कोरोना का डर है तो अदालत को अलग-अलग समय पर खोला जाना चाहिए। कब तक वकील और मुंशी आर्थिक संकट झेलते रहेंगे। -अशोक कुमार चौहान, पूर्व प्रधान, बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed