फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute on BJP president's facebook post on Intolerance issue

भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा की फेसबुक पोस्ट से खलबली

Mon, 21 Dec 2015 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Dec 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
dispute on BJP president's facebook post on Intolerance issue

भाजपा में मौली जागरां के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किए जाने और हरियाणा पुलिस द्वारा भगोड़ा घोषित किए जाने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब वार्ड नंबर 5 के मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा ने फेसबुक पर यह पोस्ट कर सनसनी फैला दी है कि असहिष्णुता देश में तो नहीं है लेकिन चंडीगढ़ भाजपा में जरूर है।

विज्ञापन


भाजपा के वार्ड नंबर-5 के मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा ने रविवार को फेसबुक पर पोस्ट किया कि प्रदेश स्तर के नेताओं की गुटबाजी के कारण अगर पार्टी उम्मीदवार मेयर का चुनाव हारता है तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। आगामी 8 जनवरी को मेयर का चुनाव होना हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि वर्मा हाल ही में मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। उन्होंने ट्वीट में यह भी दावा किया है कि इन नेताओं की गुटबाजी के कारण सभी कार्यकर्ता निराश हैं। उन्होंने कहा कि जो वर्कर देश और पार्टी हित में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी सरकार होने के बावजूद उनका मनोबल गिर रहा है। उनका दावा है कि उन्हें लगता है कि असहिष्णुता देश में नहीं लेकिन चंडीगढ़ भाजपा में जरूर है।

मालूम हो कि इस समय चंडीगढ़ भाजपा में चार गुट सक्रिय हैं जो खींचतान में लगे रहते हैं। इसी गुटबाजी का फायदा उठाकर कांग्रेस ने पूनम शर्मा को मेयर बनवाया था। इस समय भाजपा में टंडन, सांसद किरण खेर, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन का गुट है।

मुकेश राय के मामले में विरोधियों ने टंडन को घेरा
वहीं मंडल अध्यक्ष (मौलीजागरा) मुकेश राय के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने और हरियाणा पुलिस की ओर से भगोड़ा घोषित होने के बाद से भाजपा के भीतर हंगामा मचा हुआ है। मुकेश राय टंडन के करीबी हैं इसलिए विरोधी गुट प्रदेश अध्यक्ष पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

पूर्व पार्षद अनिल दूबे का कहना है कि उन्होंने अध्यक्ष संजय टंडन को पहले ही राय के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी दे दी थी लेकिन इसके बावजूद मुकेश राय को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सूचना है कि राय को एक मामले में यमुनानगर पुलिस ने 7 दिसंबर को गिरफ्तार किया था जो कि इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।

 
संजय टंडन, चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष इस संबंध्ा में मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा काफी मेहनती और युवा नेता हैं। मुझे वर्मा की ओर से फेसबुक पर शेयर किए गए कमेंट की जानकारी नहीं है, लेकिन वह इस बारे में जरूर वर्मा से बात करेंगे। मेयर चुनाव भाजपा ही जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed