{"_id":"2a87e88d808a3796d28d6715babb6748","slug":"dispute-bteween-brothers-in-law-for-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के लिए साले और जीजा में तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के लिए साले और जीजा में तकरार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 27 Feb 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच महीने पहले जीजा अपने साले की कार चलाने के लिए ले गया और किसी और को बेच दी। कई दिन तक कार वापस मांगने पर जब नहीं मिली तो साले ने जीजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया।
विज्ञापन
डड्डूमाजरा के रहने वाले कुलबीर सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसने पिछले साल सितंबर में सेक्टर-42 में रहने वाले विजय कुमार जो रिश्ते में उसका जीजा है। उसे अपनी टाटा इंडिगो कार कुछ दिन के लिए दी थी। लेकिन एक महीने बाद कुलबीर ने अपने जीजा से कार मांगी तो वह टाल मटौल करने लगा।
विज्ञापन
एक दिन वह एक फाइल कुलबीर के पास साइन कराने के लिए लाया। कुलबीर ने जब फाइल पढ़ी तो उसके होश उड़ गए। फाइल में उसने कार किसी डेराबस्सी के व्यक्ति को बेच दी थी। कार बेचने की डील पर साइन कराने के लिए वह फाइल लाया था। कुलबीर ने कागजों पर साइन नहीं किए और कार वापस मांगी।
विज्ञापन
इसके बाद जब कुलबीर को लगा कि पांच महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है अब उसकी कार वापस नहीं मिलेगी तो उसने सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में जीजा विजय कुमार पर केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।