{"_id":"687e662aed97aec1110b3300","slug":"dismissed-constable-gets-setback-from-high-court-bail-plea-rejected-chandigarh-news-c-16-1-pkl1041-769159-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बर्खास्त कांस्टेबल को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बर्खास्त कांस्टेबल को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन
-आय से अधिक संपत्ति के मामले में पंजाब विजिलेंस ने किया था गिरफ्तार
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की बर्खास्त सिपाही अमनदीप कौर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने झटका देते हुए उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। इससे पहले उन्हें जिला अदालत से भी राहत नहीं मिली थी। थार वाली बर्खास्त सिपाही कौर को पंजाब विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बर्खास्त सिपाही की करीब 1.35 करोड़ रुपये की संपत्ति को अब तक फ्रीज किया जा चुका है।
पंजाब के बठिंडा में नशा तस्करी मामले से चर्चा में आई पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। कांस्टेबल को विजिलेंस की ओर से आय से अधिक संपत्ति मामले में राहत नहीं मिली है। बर्खास्त कांस्टेबल ने अदालत में जमानत के लिए याचिका लगाई थी लेकिन कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया है। अमनदीप कौर इस समय बठिंडा जेल में बंद है जिसे विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बीती 26 मई को बादल गांव से गिरफ्तार किया था। उसके बाद वह विजिलेंस के पास पुलिस रिमांड पर भी थी लेकिन अचानक तबीयत खराब होने के कारण उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जहां से अब उसने यह जमानत याचिका दायर की है लेकिन अब अदालत ने उसकी याचिका काे खारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस की एसटीएफ टीम ने जिला पुलिस की मदद से काली थार से आरोपी लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर को बादल रोड से गिरफ्तार किया था, जिसके पास से 17.71 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था।