फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Discussion on exercises to be done before writing and selection of characters.

Chandigarh News: लेखन से पहले किए जाने वाले अभ्यास और पात्रों के चयन पर की चर्चा

Wed, 05 Mar 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Discussion on exercises to be done before writing and selection of characters.
चंडीगढ़। पीयू के पंजाबी अध्ययन स्कूल के साहित्य सभा की ओर से पंजाबी कथाकार जरनैल सिंह कनाडा के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को जरनैल सिंह की पंजाबी, विशेष रूप से प्रवासी पंजाबी कथा जगत में उनकी अनूठी पहचान के बारे में भी जानकारी दी। यह आयोजन लुधियाना पंजाबी साहित्य अकादमी के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष प्रो. सरबजीत सिंह ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि प्रवासी पंजाबी कहानी को पारंपरिक विषयों से निकालकर वैश्विक राजनीतिक चेतना से जोड़ा है। उनकी कहानियां प्रवास से जुड़े तनाव, संघर्ष और सांस्कृतिक समन्वय जैसे विषयों को मार्मिक रूप से प्रस्तुत करती हैं। जरनैल सिंह ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन और साहित्यिक यात्रा से जुड़ी बातें साझा कीं। इस मौके पर प्रो. उमा सेठी, प्रो. अकविंदर कौर तनवी, डॉ. पवन, डॉ. सुखजीत कौर, रवि कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed