फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   disco Thek's Pride nightlife in Chandigarh

चंडीगढ़ में नाइट लाइफ की शान हैं डिस्को थेक

Mon, 31 Mar 2014 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 31 Mar 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
disco Thek's Pride nightlife in Chandigarh
पिछले कुछ सालों में शहर में डिस्को कल्चर ने नाइट लाइफ में नए आयाम कायम किए है। इसी विषय पर ‘अमर उजाला’ ने शहर के प्रमुख डिस्को थेक के मालिकों से खास बात की।
विज्ञापन


सेक्टर-26 स्थित डिस्को ताओ के मैनेजर कुलविंदर सिंह ने बताया कि डिस्को को मुख्य रूप से स्पेशल पार्टी के लिए बनाया है। ताओ में आपको लाइव सिंगिंग के अलावा, स्पेशल वीआईपी कार्नर भी है, जहां डीजे भी बजते देख सकते हैं। कुलविंदर ने बताया आजकल हमने स्ट्रीट जेमल ग्रुप से टाइअप किया है जो हर रविवार रात 9 से 1 बजे तक लाइव बैंड परफमेंस देते हैं।

विज्ञापन


ताओ में बुधवार को गर्ल्स नाइट पार्टी, शनिवार और रविवार को पार्टी रखी जाती है, जिसमें, रात दस बजे तक सिर्फ कपल के लिए एंट्री फ्री है। इसके बाद 1000 रुपये देकर एंट्री शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-26 के ही एक और प्रमुख डिस्को कावा में भी लेट नाइट पार्टी के लिए भी कई स्पेशल टच दिए गए हैं। मैनेजर गुलाब ने बताया कावा में सिर्फ एक दिन शनिवार को पार्टी होती है, जिसमें 1000 रुपये से एंट्री मिलती है।

अल्फा क्यू में लिमोजिन सर्विस का उठाएं लुत्फ
सेक्टर-9 के ऑनर ऐनी ने बताया यहां लाइव डीजे स्क्रीनिंग होती है। इसके अलावा हम लिमोजिन सर्विस भी देते हैं, जिसमें आपको पिक एंड ड्राप की सुविधा भी दी जाती है। इसमें बुधवार, वीरवार, शुक्रवार, शनिवार और रवीवार को पार्टी ऑर्गेनाइज की जाती है। पार्टी टाइम 9 बजे से 2 बजे तक है। इसमें 11 बजे तक कपल एंट्री फ्री और इसके बाद आने पर 2000 रुपये देकर कपल की एंट्री है। इसमें 2000 के वाउचर भी दिए जाते हैं, जिसे आप अल्फा क्यू के डिस्को में स्नेक्स और ड्रिंक पर कैश करवा सकते हैं।

सेक्टर-17 में खुले बज़ के मैनेजर अमित ने बताया नए जमाने का डिस्को है, जिसमें बुधवार, वीरवार, शुक्रवार, और शनिवार को पार्टी होती है। पार्टी में 11 बजे तक कपल को फ्री एंट्री भी दी जाती है। बज़ में प्राइवेट पार्टी भी ऑर्गेनाइज कर सकते हैं।

सेक्टर-17 के होटल पार्क प्लाजा में भी हाल ही में नया डिस्को हिप्पोड्राम खुला है। इसके मैनेजर हरअवतार सिंह ने बताया हम हर बार नए डीजे को लोगों तक लाते है। हर पार्टी में देश के प्रमुख डीजे आते है, जिसका एक महीने का चार्ट पहले ही बन जाता है। यहां पार्टी में एंट्री के लिए एक व्यक्ति से 1000 रुपये वसूल किए जाते हैं।

सेक्टर-9 के डिस्को स्कोर के मैनेजर आशीष ने बताया हम हर बार क्राउड के लिए कुछ नया जरूर लाते है। हाल ही में अभिनेत्री सनी लियोन की परफामेंस रखी गई। स्कोर में प्राइवेट पार्टी भी ऑर्गेनाइज की जाती है। बुधवार से लेकर शनिवार तक पार्टी रखी जाती है।


सेक्टर-9 के डिस्को एफ बार के ऑनर अजीत पाल सिंह ने बताया हमारा डिस्को सात साल से शहर में है। समय के साथ हमने भी कई बदलाव किए है। हमारी खासियत में पंजाबी म्यूजिक है, जिसको हम अपनी पार्टी के लिए ज्यादातर इस्तेमाल करते है। बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार हमारे यहां पार्टी होती हैं। इसमें 10.30 बजे तक कपल के लिए एंट्री फ्री है, जबकि उसके बाद 1000 रुपये देने पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed