{"_id":"5a219da94f1c1b6a118b543c","slug":"discloses-in-nia-inquiry-gosain-murder-accused-punjab-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासा: गोसाईं हत्याकांड के आरोपियों ने ही की थी डेरा समर्थकों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा खुलासा: गोसाईं हत्याकांड के आरोपियों ने ही की थी डेरा समर्थकों की हत्या
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
रविंदर गोसाईं मर्डर केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं की हत्या में शामिल रमनदीप सिंह उर्फ कैनेडियन और हरदीप सिंह उर्फ शेरा के निशाने पर डेरा सच्चा सौदा के समर्थक थे। इतना ही नहीं फरवरी में खन्ना में हुई डेरा समर्थक पिता-पुत्र की हत्या में भी उक्त आरोपी शामिल थे।
सूत्रों से पता चला है कि यह बात नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी एनआईए द्वारा रिमांड पर लिए दोनों आरोपियों ने कबूली है। शुक्रवार को आरोपियों का चार दिन का रिमांड खत्म होने पर कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया गया। एनआईए ने आरोपियों का दस दिन का रिमांड मांगा था। हालांकि, अदालत ने आरोपियों को छह दिसंबर तक रिमांड पर भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक सतपाल कुमार 65 और उसका बेटा रमेश 40 की हत्या 26 फरवरी 2017 को खन्ना के पास स्थित एक गांव में हुई थी। जिस समय दोनों की हत्या हुई थी उस समय वह डेरा सच्चा सौदा की नाम चर्चा गृह की कैंटीन में मौजूद थे। उसके बाद से यह केस उलझा हुआ था। वहीं, एनआईए के एक अधिकारी ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि विदेशों में बैठे कट्टरपंथी समूहों के कहने पर ही उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि यूके बेस्ड इंटरेनशनल सिख यूथ फैडरेशन आईएसआईएफ सहित कुछ संगठनों के टच में थे। वहीं, मामले में पाकिस्तान की सीधी भूमिका सामने आ रही है।

विदेशों में बैठे कट्टरपंथी थे गैंगस्टरों के संपर्क में
Ludhiana Murder
- फोटो : File Photo
गैंगस्टर गुगनी को लिया प्रोडक्शन वारंट पर
मामले की जांच कर रही एनआईए की टीम ने एडवोकेट अमरप्रीत सिंह सेठी हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे आरोपी धर्मेद्र उर्फ गुगनी को भी प्रोडक्शन वारंट पर ले लिया हैै। गुगनी की हत्या में भूमिका सामने आ रही हैं। एनआईए अब गुगनी से पूरी गहराई से पूछताछ करेगी।
एनआईए के दिल्ली आफिस में होगी पूछताछ
सीनियर पब्लिक प्रोसिक्यूटर सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनके गुगनी का रिमांड मिल गया है। अब एनआईए की टीम उसे दिल्ली हेडक्वार्टर लेकर जाएगी। वहीं, एनआईए की टीम ओर से टारगेट किलिंग की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी एक-दूसरे के संपर्क में कैसे आए इसकी जांच की जा रही है।
विदेशों में बैठे कट्टरपंथी थे गैंगस्टरों के संपर्क में
सूत्रों से पता चला है कि विदेशों में बैठा कट्टरपंथी समूह पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए गैंगस्टरों के संपर्क में था। वह उन्हें मोटा पैसा देकर उक्त वारदातों को अंजाम दिलवाते हैं। ताकि पंजाब के माहौल को खराब किया जा सके।
कैनेडियन और शेरा मिल पाएंगे वकीलों से
एनआईए की हिरासत में चल रहे कैनेडियन व शेरा अब अपने केस की जांच को लेकर अपने वकीलों से मिल पाएंगे। इसके लिए उनके वकील जसपाल सिंह मंझपुर की तरफ से 41 डीसीआरपीसी के तहत एक एप्लीकेशन लगाई थी। जिसे अदालत की तरफ से मंजूरी मिल गई है।