{"_id":"9ffec121ba0b07dd7c6b5fddae18e3c9","slug":"disabled-pensions-at-chandigarh-now-on-pattern-of-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज, हरियाणा की तर्ज पर अब चंडीगढ़ में दिव्यांगों को पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज, हरियाणा की तर्ज पर अब चंडीगढ़ में दिव्यांगों को पेंशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 18 Jan 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशक्तों के अच्छे दिन आने वाले हैं। हरियाणा की तर्ज पर चंडीगढ़ में दिव्यांगों की पेंशन में बढ़ोतरी होगी। प्रशासन निशक्तों की इस लंबित मांग पर प्रस्ताव तैयार कर चुका है।
विज्ञापन
जल्द ही इस पर मुहर लगने वाली है। चंडीगढ़ में अभी निशक्तों को 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। जबकि हरियाणा में दिव्यांगों को पेंशन 1400 रुपये तक मिलती है। साथ ही प्रति वर्ष उचित बढ़ोतरी का भी प्रावधान है। पेंशन बढ़ोतरी से पहले प्रशासन हरियाणा की पॉलिसी का अध्ययन करेगा।
विज्ञापन
इसके लिए डीसी अजीत बालाजी जोशी ने समाज कल्याण विभाग को विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं। दरअसल कुछ निशक्त डीसी के पास अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। दिव्यांगों ने बताया कि उनको आज भी इतनी कम पेंशन दी जा रही है जबकि हरियाणा में करीब तीन गुणा पेंशन मिलती है।
विज्ञापन
पोलियों मरीजों के लिए अस्पताल में बेड होंगे आरक्षित:
चंडीगढ़ प्रशासन पोलियो ग्रस्त मरीजों की देखभाल और इलाज के लिए अस्पताल में बेड भी आरक्षित करेगा। जहां उनको उपयुक्त इलाज उपलब्ध हो सके। साथ ही दिव्यांगों के लिए विशेष हेल्थ सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। रेडक्रॉस सोसायटी इसका प्रस्ताव तैयार कर रही है। ऐसे मरीजों का एक डाटाबेस भी तैयार होगा।