फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   disable persons appeal to chandigarh administraion

दिव्यांग बोले, 12 वर्षों से एक ही तनख्वाह, आखिर कब तक

Sat, 06 Feb 2016 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 Feb 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
disable persons appeal to chandigarh administraion

चंडीगढ़ प्रशासन यूं तो दिव्यांग लोगों की पूरी मदद करने का भरोसा देता है, लेकिन असल में जब उनकी मदद करने की बारी आती है तो सभी मुंह मोड़ लेते हैं। शहर के आठ ऑटो प्रीपेड बूथ पर 11 दिव्यांग कर्मचारी पूरे महीने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर काम करते हैं। लेकिन उनकी गिनती किसी भी विभाग में नहीं होती।

विज्ञापन


इनका कहना है कि वह 12 वर्षों से एक ही सैलरी पर काम कर रहे हैं। शुक्रवार को सभी 11 कर्मचारी एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी से अपनी तनख्वाह बढ़ाने और विभाग में शामिल करने के लिए मिले। मगर यहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन


ऑटो प्रीपेड बूथ पर काम करने वाले बलविंद्र सिंह ने बताया कि शहर के 8 ऑटो प्रीपेड बूथ पर 11 दिव्यांग 2003 से काम कर रहे हैं। उन्हें रोजाना के 314 रुपये के हिसाब से पैसे मिलते हैं। महीने में तीन दिन के पैसे काट कर 8700 रुपये का चेक मिलता है। दस वर्षों से यही चेक मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलविंद्र सिंह ने बताया कि 2003 से लेकर अब तक उनकी सैलरी में कोई इजाफा नहीं हुआ है। कई बार अफसरों से मिले लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परमजीत सिंह ने बताया कि वह इस बारे में प्रशासक के सलाहकार से भी मिल चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

परमजीत ने बताया कि जब वह एडवाइजर के पास गए तो उन्हें एसएसपी ट्रैफिक के पास जाने को कहा गया। अब एसएसपी कह रहे हैं कि जिस आधार पर उनकी भर्ती हुई है उस हिसाब से उन्हें कहीं और नहीं लगाया जा सकता है। जैसे काम कर रहे हैं वैसे ही काम करना पड़ेगा।


इन लोगों का कहना है कि वह सुबह से लेकर रात तक प्री पेड बूथों पर पूरी ड्यूटी देते हैं। लेकिन अब वह इस शोषण से दुखी हो गए हैं। वैसे तो वह ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करते हैं। लेकिन वह न तो होम गार्ड जवानों में गिने जाते हैं और न ही प्रशासन के किसी विभाग में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed