{"_id":"d74414eb92fea6c919add68ff0f6b863","slug":"disable-people-big-problem-on-chandigarh-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दिव्यांग लोग परेशान, वजह चौंकाने वाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दिव्यांग लोग परेशान, वजह चौंकाने वाली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Mar 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर वर्ल्ड क्लास सुविधा देने के दावे किए जाते हैं, लेकिन दिव्यांग लोग इस स्टेशन से बहुत परेशान हैं। प्रशासन की ओर से स्टेशन पर दिव्यांग, सीनियर सिटीजन को स्टेशन से बाहर लाने के लिए गोल्फ कार्ट की सवारी की सुविधा देने के दावे किए जाते हैं।
विज्ञापन
स्टेशन पर रैंपनुमा पुल की सुविधा नहीं होने के कारण यह सुविधा लोगों को मिल नहीं पाती है। इस चलते दिव्यांगों और सीनियर सिटीजन को काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ता है। कई बार ट्रेनों के लेट आने पर स्टेशन से गोल्फ कार्ट बाहर कर दी जाती है । इससे यात्री भटकते रहते हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2012 में रैंपनुमा पुल बनाये जाने के दावे किये गये थे। इसके लिए तीन करोड़ का बजट भी प्रस्तावित किया गया था। अभी तक इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दो नंबर प्लेट फार्म पर नहीं जाती गोल्फ कार्ट
ऊंचाहार एक्सप्रेस से आए बुजुर्ग परविंदर सिंह ने बताया कि यहां से चलने में दिक्कत हो रही है लेकिन यहां से बाहर जाने के लिए कोई भी गोल्फ कार्ट की सुविधा को उपलब्ध नहीं कराया गया है। गोल्फ कार्ट प्लेटफार्म नंबर दो पर नहीं आती है जिसके चलते यात्रियों केा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे स्टेशन पर रैंपनुमा पुल बनाये जाने का प्रपोजल है। इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
- दिनेश कुमार, डीआरएम , अंबाला डिवीजन