फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Director Sports, had been created at Maharishi Dayanand University for sakshi

हरियाणा सरकार ने मानी साक्षी मलिक की बात, बनेंगी खेल निदेशक

Wed, 08 Mar 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Mar 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Director Sports, had been created at Maharishi Dayanand University for sakshi
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक - फोटो : File Photo
हरियाणा सरकार रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक में खेल निदेशक के पद पर नौकरी देने जा रही है। यह पद सृजित किया जा चुका है। 11 मार्च को यूनिवर्सिटी की कार्यकारी परिषद की बैठक में नौकरी देने पर मुहर लग जाएगी। खेल एवं युवा मामले मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को शून्यकाल में कांग्रेस विधायक करण दलाल के मामला उठाने पर यह जानकारी दी।
विज्ञापन


इस मसले पर विज और दलाल में कई बार-बार तकरार भी हुई। विज ने कहा कि पहलवान साक्षी मलिक को नियमानुसार सभी सुविधाएं एवं पुरस्कार मुहैया करा दिए गए हैं। सरकार ने उनसे कोई वादाखिलाफी नहीं की है।
विज्ञापन


मलिक को रियो से वापस आकर देश की धरती पर कदम रखते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नियमानुसार 2.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का चेक भेंट कर दिया था। इतना ही नहीं, साक्षी की मांग पर उनके शहर रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में ही खेल निदेशक का नया पद सृजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 मार्च को एमडीयू की कार्यकारी परिषद में लगेगी प्रस्ताव पर मुहर

Director Sports, had been created at Maharishi Dayanand University for sakshi
पहलवान साक्षी मलिक - फोटो : File Photo
चूंकि उन्होंने अपने ही शहर में नौकरी मांगी थी। जिस हॉल में साक्षी अभ्यास करती हैं, उसे वातानुकूलित बनाने की अपील भी की थी। इसके लिए सरकार ने 75 लाख रुपये की राशि रोहतक के उपायुक्त को भेज दी हैं ताकि हाल को शीघ्र वातानुकूलित बनाया जा सके।

सरकार की योजना में कोच को पुरस्कार देना शामिल नहीं है, फिर भी साक्षी के निवेदन पर सरकार ने उन्हें एक कोच के नाम के लिए शपथ पत्र देने को कहा था। इस पर साक्षी ने पहले शपथ पत्र में 2 तथा दूसरे शपथ पत्र में 3 कोचों के नाम लिखकर भेजे। इस बीच किसी अन्य व्यक्ति ने भी स्वयं को साक्षी का कोच होने का दावा पेश कर दिया। साक्षी जिस एक व्यक्ति का नाम बताएंगी, उसे पुरस्कृत कर दिया जाएगा। 

प्लॉट देने का प्रावधान नहीं
विज ने बताया कि खेल नीति में प्लॉट देने का कोई प्रावधान नहीं है। बावजूद साक्षी को हुडा के प्लॉट के लिए आवेदन करना चाहिए। कांग्रेस केवल लोगों को केवल भ्रमित करने का प्रयास करती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed