फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Direct Train in Between Firozpur-Chandigarh, See Timings

गुडन्यूजः फिरोजपुर-चंडीगढ़ के बीच सीधी ट्रेन, देखें टाइमिंग

Sat, 07 Feb 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sat, 07 Feb 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
Direct Train in Between Firozpur-Chandigarh, See Timings

फिरोजपुर-चंडीगढ़ के बीच नौ फरवरी से ट्रेन चलेगी। ट्रेन का टाइम टेबल जारी कर दिया है। ट्रेन सुबह सात बजे फिरोजपुर से चलकर 11.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी और चंडीगढ़ से शाम साढ़े चार बजे चलकर फिरोजपुर रात साढ़े नौ बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन


ट्रेन में बारह डिब्बे होंगे, जो सभी जनरल बोगियां हैं। फिरोजपुर से लुधियाना तक बोगियों को डीजल इंजन लेकर जाएगा और लुधियाना से चंडीगढ़ तक इलेक्ट्रिक इंजन बोगियों को लेकर जाएगा।

विज्ञापन

यह रहेगी ट्रेन की टाइमिंग

Direct Train in Between Firozpur-Chandigarh, See Timings

रेलवे हेड क्वार्टर बड़ौदा हाउस दिल्ली ने फिरोजपुर-चंडीगढ़ के बीच ट्रेन चलाने की हरी झंडी दे दी है। नौ फरवरी को फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन नंबर-04614 का उद्घाटन होगा। इसके बाद सुबह 06.10 बजे ट्रेन चंडीगढ़ के लिए रवाना किया जाएगा।

उसके बाद दस फरवरी से ट्रेन रेगुलर कर दी जाएगी। दस फरवरी को फिरोजपुर से सुबह सात बजे ट्रेन नंबर-14614 चंडीगढ़ के लिए चलेगी और चंडीगढ़ दोपहर 11.45 बजे पहुंचेगी।

चंडीगढ़ से ट्रेन नंबर-14613 शाम साढ़े चार बजे चलेगी और फिरोजपुर रात साढ़े नौ बजे पहुंचेगी। ट्रेन के स्टापेज तलवंडी भाई, मोगा, जगरांव, लुधियाना, समराला व मोहाली होकर चंडीगढ़ पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed