{"_id":"13699d25565fffbe0898a11fc9796d69","slug":"direct-train-from-kalka-to-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू जाने के लिए अब ट्राईसिटी से सीधी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू जाने के लिए अब ट्राईसिटी से सीधी ट्रेन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Nov 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के लिए 15 नवंबर से नई इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू होने के बाद अब अगले महीने जम्मू के लिए ट्रेन शुरू होगी।
विज्ञापन
रेल बजट में तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने कालका-कटरा एक्सप्रेस की घोषणा की थी। लेकिन, जम्मू-कटरा रेल मार्ग शुरू न होने के कारण अभी तक इस ट्रेन को शुरू नहीं किया जा सका है।
अब रेलवे ने यात्रियों की मांग पर इस ट्रेन को कालका से जम्मू के बीच चलाने का निर्णय लिया है। बाद में जम्मू-कटरा रेल मार्ग शुरू होने के बाद इस ट्रेन का विस्तार कटरा तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस ट्रेन के शुरू होने से ट्राइसिटी के यात्रियों को जम्मू के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी। साथ ही वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को भी आराम हो जाएगा। अभी उन्हें जम्मू के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए अंबाला जाना पड़ता है।
विज्ञापन
रेलवे की ओर से घोषित टाइम टेबल के तहत यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। यह ट्रेन कालका से हर मंगलवार और शुक्रवार को शाम सात बजे चलेगी, जो 7.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
चंडीगढ़ से यह ट्रेन शाम 7.55 पर प्रस्थान करेगी और न्यू मोरिंडा, लुधियाना जालंधर, जम्मू और उधमपुर होते हुए सुबह 4.45 पर कटरा पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन कटरा से हर बुधवार और शनिवार को कटरा से चलेगी। यह ट्रेन कटरा से रात 9.30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6.05 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।
चंडीगढ़ से सुबह 7 बजे प्रस्थान करने के बाद 7.50 पर कालका पहुंचेगी। ऐसे में ट्राइसिटी से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु सुबह-सुबह जम्मू पहुंच कर उसी दिन दर्शन कर रात में ट्रेन पकड़ कर वापस चंडीगढ़ आ सकते हैं। हालांकि, जम्मू के कटरा जाने के लिए उन्हें बस लेनी होगी।
चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि यात्रियों की मांग को देखते हुए कालका कटरा एक्सप्रेस को जम्मू तक चलाने के लिए रेल मंत्रालय से बात हुई है।
उम्मीद है कि अगले महीने यह ट्रेन शुरू हो जाएगी। इससे ट्राइसिटी से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी।
चंडीगढ़ को चार महीने में छह नई ट्रेनें मिली
रेल बजट में पवन बंसल ने चंडीगढ़ से चलने वाली या यहां से गुजरने वाली सात नई ट्रेनों की घोषणा की थी। इनमें से चार शुरू हो चुकी हैं और एक 15 नवंबर से शुरू होगी।
अगले महीने जम्मू के लिए ट्रेन चलने के बाद सिर्फ चंडीगढ़-इंदौर साप्ताहिक ट्रेन बच जाएगी। इनके अलावा बजट में दो ट्रेनों का विस्तार चंडीगढ़ तक किया गया था।
गोवा के लिए ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक हो चुका है। जबकि, बंगलुरू के लिए ट्रेन का विस्तार भी जल्द ही चंडीगढ़ तक होगा।
ऐसा पहली बार हुआ है जब चंडीगढ़ को चार महीने में छह नई ट्रेनें मिली हैं। इसके साथ ही कई स्पेशल ट्रेनें भी चंडीगढ़ से चली हैं।
आठ घंटा लेट आई ऊंचाहार एक्सप्रेस
कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इलाहाबाद से चंडीगढ़ आने वाली ऊंचाहर एक्सप्रेस मंगलवार को अपने निर्धारित समय से आठ घंटा देरी से आई।
लखनऊ से आने वाली सद्भावना एक्सप्रेस भी एक घंटा लेट पहुंची। कई और लंबी दूरी की ट्रेनें भी चंडीगढ़ देरी से पहुंचीं।