फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Direct flight from Amritsar to Bangkok and Goa from November 6

गुड न्यूजः अमृतसर से अब बैंकॉक व गोवा के लिए सीधी फ्लाइट, इस तारीख से शुरू होंगी उड़ानें

Wed, 26 Sep 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Sep 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
Direct flight from Amritsar to Bangkok and Goa from November 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

अमृतसर से हवाई सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। स्पाइस जेट की ओर से 6 नवंबर से अमृतसर से बैंकॉक और गोवा के लिए रोजाना दो नई उड़ानें शुरू की जा रही हैं। मंगलवार को इसकी औपचारिक शुरुआत के तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पहली टिकट सौंपी गई। स्पाइस जेट के चीफ कस्टमर सर्विस अफसर कमल हिंगोरानी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनके सरकारी निवास पर मुलाकात करके श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया।

विज्ञापन


इस प्रयास की सराहना करते हुए सीएम ने कहा कि अमृतसर में पर्यटन का अथाह सामर्थ्य है, जहां दुनिया भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोजाना श्री दरबार साहिब और दुर्ग्याना मंदिर में नतमस्तक होने के साथ ही जलियांवाला बाग के महान शहीदों को श्रद्धांजलि देने आते हैं। अमरिंदर ने स्पाइस जेट को अमृतसर और देश-विदेश के अन्य स्थानों के मध्य नई उड़ानें शुरू करने को भी कहा। उन्होंने मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सिंगापुर के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की जरूरत भी पर जोर दिया, क्योंकि इस क्षेत्र के लोगों की यह बड़ी मांग है।
विज्ञापन


स्पाइस जेट बैंकाक और गोवा के लिए सीधी उड़ान शुरू करने वाली पहली कंपनी
स्पाइस जेट के चीफ कस्टमर सर्विस अफसर ने मुख्यमंत्री को बताया कि अमृतसर-बैंकॉक-अमृतसर और अमृतसर-गोवा-अमृतसर रूट पर रोजाना सीधी उड़ानें शुरू करने वाली स्पाइस जेट पहली कंपनी है। दुबई के बाद बैंकॉक दूसरा अंतर्राष्ट्रीय स्थान है, जहां स्पाइस जेट द्वारा अमृतसर से सीधी फ्लाइट शुरू की जा रही है। बैंकॉक भारतीयों के सबसे अधिक पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थलों में से एक है। इसी तरह भारत में गोवा सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थानों में शामिल है।  इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह भी उपस्थित थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed