{"_id":"5cb80e6fbdec2214107d24fa","slug":"direct-bus-for-katra-dehradun-and-shimla-from-karnal-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब करनाल से भी दौड़ेगी कटरा, देहरादून और शिमला के लिए सीधी बस, जानिए टाइमिंग और रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब करनाल से भी दौड़ेगी कटरा, देहरादून और शिमला के लिए सीधी बस, जानिए टाइमिंग और रूट
Thu, 18 Apr 2019 11:13 AM IST
खुशबू गोयल
महबूब अली, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की बस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां वैष्णो देवी के दर्शनों और पहाड़ों की सैर पर जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब करनाल से भी कटरा, देहरादून और शिमला के लिए सीधी बस मिलेगी। पुराने बस स्टैंड से लोग तय समय पर रोजाना इन रूटों की बस पकड़ सकते हैं। लोगों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए करनाल डिपो की ओर से तीनों जगह की सीधी बस चलाई जा रही हैं। शिमला की बस चंडीगढ़ और देहरादून की बस सहारनपुर होते हुए जाएगी।
विज्ञापन
सुबह कटरा और मला के लिए बस
करनाल डिपो से कटरा के लिए के रोजाना सुबह 7.30 बजे बस चलेगी। देहरादून की बस का समय सुबह 7.20 बजे रखा गया है, जबकि शिमला के लिए बस का समय 11.40 तय हुआ है। बता दें कि शिमला के लिए बस पहले रोजाना शाम छह बजे चलती थी, लेकिन सर्दी के मौसम और सवारियों की संख्या घटने के कारण इसे बंद कर दिया गया था। अब गर्मी की छुट्टियां आने से पहले ही बस को दोबारा नई टाइमिंग पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडवांस में भी करवा सकेंगे सीट बुकिंग
करनाल डिपो के टीएम कमलजीत सिंह ने बताया कि तीनों बसों में लोग सीटों की एडवांस में भी बुकिंग करवा सकेंगे। इसके लिए उन्होंने विभाग के डीजी को पत्र लिख दिया है। उन्होंने बताया कि कटरा के लिए सुबह 8.40 बजे और देहरादून के लिए 12.40 बजे चलने वाली बस को बंद कर दिया गया था। अब पब्लिक डिमांड को देखते हुए नए समय पर बसों को चलाया जा रहा है।