Diljit Concert Chandigarh: ब्लैक हो रही टिकटें, दलाल वसूल रहे मनमाने दाम, 2500 की टिकट 25 हजार में
Diljit Concert Chandigarh: चंडीगढ़ में शनिवार को दिलजीत दोसांझ का लाइन कॉन्सर्ट होने जा रहा है। कॉन्सर्ट की टिकट के लिए खूब मारामारी हो रही है। वहीं. टिकटें ब्लैक हो रही हैं। दलाल टिकटों के मनमाने दाम बसूल रहे हैं। 2500 रुपये की टिकट 25 हजार में बेची जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ का दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट एक दिन बाद 14 दिसंबर को होगा। ऐसे में शो की टिकटें भी धड़ाधड़ बिक रही हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-34 मेला ग्राउंड में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट की 2500 रुपये वाली सिल्वर टिकट 25 हजार रुपये में बिक रही है। हालांकि टिकट बुक करने वाली ऑनलाइन साइट पर कोई टिकट बुक नहीं हो रही है। दलाल इन टिकटों को ब्लैक में बेच रहे हैं।
शहर में धड़ल्ले से शो की सिल्वर, गोल्ड व फैनपिट की टिकट, पास ब्लैक में चार गुणा से भी अधिक रेट में बिक रहे हैं। उधर, कुछ युवाओं के साथ 2499 वाली सिल्वर टिकट ब्लैक में 12 हजार रुपये में खरीदने को लेकर ठगी का मामला भी सामने आया है। बाकायदा अमर उजाला की ओर से इस मामले को लेकर पड़ताल की गई, जिसमें टिकट दलाली की पोल खुली।
दिलजीत दोसांझ की ओर से देशभर के अलग-अलग राज्यों में दिल-ल्यूमिनाटी टूर के नाम से लाइव कन्सर्ट आयोजित किए जा रहे हैं। करीब डेढ़ महीने पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में भी कार्यक्रम को लेकर मेला ग्राउंड की बुकिंग करवाई गई थी। एक महीने पहले दिलजीत के कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई थी, लेकिन घंटों नहीं बल्कि चंद मिनटों में ही इस शो की 25 हजार से अधिक टिकटें बिक गई थीं। लोगों की मानें तो कन्सर्ट वाले दिन यहां लोगों की भीड़ 40 हजार से अधिक हो जाएगी।
आयोजकों ने 2500 से एक लाख रुपये तक बेचे टिकट
बुक माई शो व अन्य प्लैटफार्म पर आयोजकों की ओर से टिकटों की ऑनलाइन बिक्री की गई थी। आयोजकों की ओर से सिल्वर टिकट 2500 से पांच हजार रुपये में बेची गई थी, जबकि गोल्ड टिकट 7500 से 12 हजार और फैन पिट 15 हजार से 25 हजार रुपये में बेची गई। इसके अलावा वीआईपी एरिया की टिकटें 50 हजार से एक लाख रुपये में बेची गईं।
हर टिकट का मनमाना दाम वसूल रहे दलाल
आयोजकों की ओर से शुरू की गई ऑनलाइन टिकटों की खरीद बंद होने के बाद अब दलालों ने पहले से काफी संख्या में खरीदी हुईं टिकटों की दलाली शुरू कर दी है। फेसबुक के जरिए युवाओं को व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ा जा रहा है, जहां टिकटों की दलाली हो रही है। अमर उजाला के पास पड़ताल के दौरान सबसे पहले सिल्वर टिकट पहुंची, जिस पर रेट 2117 रुपये था, जबकि 380 रुपये जीएसटी लगाकर इस टिकट की कुल कीमत करीब 2,499 रुपये थी। दलाल ने यह टिकट करीब 19 हजार रुपये के हिसाब से बेची है। इसी तरह से एक अन्य सिल्वर टिकट भी अमर उजाला के पास पहुंची, जिस पर आयोजकों की ओर से करीब 3,548 रुपये रेट दिया गया था और जीएसटी सहित कुल रेट 4,199 रुपये था। लेकिन मोहाली के एक दलाल ने इस टिकट को 23 हजार रुपये में बेचा। इसी तरह से सिल्वर की टिकटें 30 से 50 हजार रुपये में दलाल बेच रहे थे, जबकि वीआईपी और फैनपिट लांच की सारी टिकटें आउट ऑफ स्टाॅक बताई गईं।
टिकटों के रुपये ट्रांसफर करवा मोबाइल नंबर कर लिया बंद
सेक्टर-18, 27 के रहने वाले तीन दोस्तों को एक साथ दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम की दलालों के जरिए टिकट खरीदना महंगा पड़ गया। तीन दोस्तों ने वीरवार को एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए युवक से बातचीत की और उसने इन्हें केवल सिल्वर टिकट होने की बात कही। इन युवकों ने 4,999 वाली सिल्वर टिकटें खरीदी, लेकिन प्रति टिकट के 22-22 हजार रुपये चुकाने पड़े। रुपये ट्रांसफर करने के बाद इन्हें कुछ देर बाद सेक्टर-34 मेला ग्राउंड के पास आकर टिकटें लेने के लिए कहा गया, लेकिन इसके बाद टिकटें बेचने वालों का मोबाइल नंबर ही बंद हो गया। तीनों युवकों ने इस संबंध में सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय में शिकायत दी है।