फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diljit Dosanjh's film Punjab 95 will no longer release on February 7.

Chandigarh News: 7 फरवरी को रिलीज नहीं होगी दिलजीत दोसांझ की फिल्म पंजाब 95

Tue, 21 Jan 2025 10:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Diljit Dosanjh's film Punjab 95 will no longer release on February 7.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। दिलजीत दोसांझ की फिल्म पंजाब 95 अब 7 फरवरी को रिलीज नहीं होगी। खुद दिलजीत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा-हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि फिल्म पंजाब 95 अब 7 फरवरी को रिलीज नहीं हो पाएगी। कुछ परिस्थितियों पर हमारा नियंत्रण नहीं। फिल्म में दिलजीत एक मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के किरदार में नजर आएंगे। खालड़ा ने पंजाब में विद्रोह के दौरान हजारों सिख युवाओं की हत्याओं का पर्दाफाश करने का काम किया था। वह साल 1995 में रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे। उन्हें आखिरी बार अमृतसर में देखा गया था। इस घटना से हड़कंप मच गया था। बाद में खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर ने हत्या, अपहरण और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में पंजाब पुलिस के 6 जवानों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article