फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Digvijay Chautala Big statement over Lathicharge on Farmers in Haryana

हरियाणा: दिग्विजय चौटाला का बड़ा बयान- किसानों पर नहीं, देवीलाल परिवार पर चली लाठी

Fri, 18 Sep 2020 01:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Sep 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
Digvijay Chautala Big statement over Lathicharge on Farmers in Haryana
दिग्विजय सिंह चौटाला की प्रेसवार्ता। - फोटो : @DVJChautala

जननायक जनता पार्टी हमेशा किसानों के साथ थी, साथ रहेगी और किसानों के हित हमारे लिए हमेशा सर्वोपरि हैं। किसानों पर कोई लाठी चली है तो वह उन किसानों पर नहीं, बल्कि चौधरी देवीलाल के परिवार पर चली है। यह बात इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। दिग्विजय ने कहा कि लाठी झेलने वाले किसानों से जेजेपी माफी मांगती है। हमारा जन्म भी किसान परिवार में हुआ और उनकी पीड़ा व समस्याओं को अच्छी तरह समझते हैं।

विज्ञापन


दिग्विजय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हुड्डा एंड कंपनी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को बदनाम करने की साजिशें रच रही है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि लाठीचार्ज में अगर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कोई भूमिका है तो वे साबित कर दिखाएं। जेजेपी पूरी तरह किसानों के साथ है और किसान की फसल का एमएसपी बरकरार रहेगा, इसको लेकर किसानों को गुमराह और परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन




दिग्विजय ने कहा कि हमने सबसे पहले किसानों पर लाठीचार्ज का वीडियो देखने के बाद घटना को गलत बताते हुए इसकी निंदा की। जेजेपी ने यह भी स्पष्ट किया था कि जिसने भी किसानों पर लाठीचार्ज के आदेश दिए, उसकी जांच होनी चाहिए। किसानों को भ्रमित करने का कार्य किया जा रहा है जबकि केंद्र व राज्य सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि किसानों की फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य अनुसार खरीदने की नीति बरकरार रखेगी। 

उन्होंने यह भी कहा कि 25 सितंबर को जब धान की फसल की खरीद होगी तब यह स्पष्ट हो जाएगा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व प्रदेश सरकार की किसानों को लेकर क्या नीयत है। दिग्विजय ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ की खातिर किसानों को भ्रमित कर रहे है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि के बहकावे में न आएं, सरकार किसानों के हित में है। लाठीचार्ज पर सरकार पूरी तरह गंभीर है, जो हुआ वो गलत हुआ और जिसने किया उसका पता लगाया जा रहा है।


बबली को मिला दिग्विजय का साथ
विधायक देवेंद्र बबली को लेकर सवाल के जवाब में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला है। पूरी पार्टी एक परिवार की तरह है और हम मिल बैठकर आपस में बातचीत करेंगे। उन्होंने टोहाना के संदर्भ में विधायक देवेंद्र बबली के उठाए गए मामलों को जायज ठहराया। जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने किसानों को विश्वास दिलाया कि जेजेपी अपने वादों को सरकार के साथ मिलकर किसानों की प्राथमिकता के अनुसार क्रमबद्ध तरीके से पूरा करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवाओं समेत प्रत्येक वर्ग के हित में गठबंधन सरकार निरंतर कार्य कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed