फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DIG Cheema says that efficiency test must for Chadnigarh police!

पुलिसकर्मियों के लिए DIG का नया फरमान, टेस्ट के लिए रहे तैयार

Fri, 29 Jul 2016 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Jul 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
DIG Cheema says that efficiency test must for Chadnigarh police!
DIG AS Cheema - फोटो : file photo
इंस्पेक्टरों के बाद एसआई, एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों के ‌लिए डीआईजी ने नया फरमान जारी किया है। इन दिनों यूटी पुलिस विभाग में एफिशियंसी टेस्ट की काफी चर्चा है। इंस्पेक्टरों के इफिशियंसी टेस्ट के बाद यूटी पुलिस महकमा सब इंस्पेक्टरों, एएसआई, हेड कांस्टेबलों और कांस्टेबलों के भी टेस्ट लेगा। 
विज्ञापन


डीआईजी ए एस चीमा ने बताया कि 71 इंस्पेक्टरों के अलग अलग बैचों में टेस्ट होने के बाद विभाग सब इंस्पेक्टरों, एएसआई, हेड कांस्टेबलों और कांस्टेबलों के  भी टेस्ट लेगा। उन्होंने बताया कि टेस्ट का प्रमोशन या ट्रांसफर से कोई लेना देना नहीं है। कुछ इंस्पेक्टरों में ये भावना है कि इस टेस्ट में अगर उनके नंबर कम आए तो उनका ट्रांसफर हो जाएगा या प्रमोशन पर असर पडे़गा। ये सोचना बिल्कुल गलत है। इस टेस्ट का मकसद कर्मचारियों को नया कुछ सीखने के लिए प्रेरित करना है। 
विज्ञापन


 पुलिस वेबसाइट पर 2 हजार प्रश्न व उनके उत्तर डालेगी पुलिस
 चीमा ने बताया कि विभाग की आफिशियल वेबसाइट पर दो हजार सवाल और उनके जवाबों को अपलोड किया जाएगा। जिससे कर्मचारियों की आईपीसी, पोक्सो एक्ट व अन्य कानूनी कार्रवाईयों के बारे में  जानकारी हासिल हो सकेगी। इससे उनकी नॉलेज तो बढ़ेगी ही साथ में रोजमर्रा के कामों को करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पहले बैच का दोबारा होगा टेस्ट
डीआईजी ने बताया कि मंगलवार को  करीब 20 इंस्पेक्टरों ने टेस्ट दिए थे, लेकिन देखा गया कि उस दिन वो सभी बिल्कुल साथ-साथ बैठे हुए थे व आपस में बात भी कर रहे थे। अब उनका  टेस्ट दोबारा शनिवार को लिया जाएगा। अब हमने फैसला किया है कि टेस्ट के दौरान उनको इतनी दूरी पर बैठाया जाएगा कि वे आपस में बातचीत न कर पाएं। अब तक दो बैचों में करीब 38 इंस्पेक्टर ऑनलाइन टेस्ट दे चुके हैं। पुलिसकर्मियों  को 2 घंटे के इस टेस्ट में करीब 100 सवालों के जवाब देने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed