फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Difficulties of Former minister Bharat Bhushan Ashu increased

Punjab News: पूर्व मंत्री आशु की मुश्किलें बढ़ीं, क्रेटों की खरीद पर विजिलेंस जांच शुरू

Thu, 24 Nov 2022 06:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Nov 2022 06:55 PM IST
सार

शिकायत आने के बाद विजिलेंस की तकनीकी टीम भी इस मामले को लेकर सक्रिय हो गई। टीम फिजिकल सर्वे में जुट गई। फील्ड में जाकर तथ्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि इस जांच को उचित तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन
Difficulties of Former minister Bharat Bhushan Ashu increased
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु - फोटो : फाइल

विस्तार

जेल में बंद चल रहे पूर्व पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विजिलेंस ने अब उनके समय में खरीदे गए लाखों रुपये के लकड़ी के क्रेटों की जांच शुरू की है। क्रेटों की खरीद व गुणवत्ता के संबंध में शिकायत विजिलेंस को मिली थी। इसके बाद विजिलेंस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सूत्रों से पता चला है कि विजिलेंस ने शिकायत मिलने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से 2018 से 2021 के समय खरीदे गए लकड़ी के क्रेटों का रिकॉर्ड तलब किया है। विभाग से क्रेटों की खरीद संबंधी पूरी प्रक्रिया का विवरण देने को कहा गया है। इतना ही नहीं उस समय टेंडर में शामिल कंपनियों व टेंडर हासिल करने वाली कंपनी की जानकारी विभाग को देनी होगी। 
विज्ञापन


पता चला है कि विभाग ने एक राज्य स्तरीय कमेटी बनाई थी, जबकि क्रेटों को फिल्ड स्टाफ की ओर से रिसीव किया जाता था। हालांकि सूत्रों के अनुसार कई फूड इंस्पेक्टरों ने क्रेटों की क्वालिटी को लेकर शुरू में ही एतराज जताया था। उनका कहना था कि क्रेट उचित क्वालिटी के नहीं हैं। इनका प्रयोग खुले गोदामों में अनाज की बोरियां रखने के लिए किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पता चला है कि इन क्रेटों का वजन करीब 40 किलो तक होता है लेकिन यह 18 से 20 किलो के थे। विजिलेंस की तरफ इनके भी सैंपल लिए गए हैं। राज्य में गत तीन वर्षों में कितने लाख के क्रेट खरीदे गए हैं। इसका भी विवरण जुटाया जा रहा है।


विजिलेंस की तकनीकी टीम हुई सक्रिय
शिकायत आने के बाद विजिलेंस की तकनीकी टीम भी इस मामले को लेकर सक्रिय हो गई। टीम फिजिकल सर्वे में जुट गई। फील्ड में जाकर तथ्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि इस जांच को उचित तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed