फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Differently-abled student becomes DC for a day in Punjab's Fatehgarh Sahib

पंजाबः दिव्यांग विद्यार्थी की ख्वाहिश हुई पूरी, बना फतेहगढ़ साहिब का एक दिन का डीसी

Tue, 03 Dec 2019 11:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Differently-abled student becomes DC for a day in Punjab's Fatehgarh Sahib
संभाला एक दिन के डीसी का पदभार।

विश्व दिव्यांग दिवस पर डिप्टी कमिश्नर अमृत कौर गिल ने गांव बिलासपुर के दिव्यांग विद्यार्थी अभिजीत सिंह का डीसी बनने का सपना पूरा किया। डीसी अमृत कौर गिल ने खुद अभिजीत सिंह को डिप्टी कमिश्नर फतेहगढ़ साहिब की कुर्सी पर बैठाया। दिव्यांग अभिजीत सिंह सरकारी मिडल स्कूल, नंगलां का विद्यार्थी है और विश्व दिव्यांग दिवस पर स्पेशल रिसोर्स सेंटर में हुए समागम में फैंसी ड्रेस मुकाबलों में डिप्टी कमिश्नर बनकर हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


अभिजीत ने डिप्टी कमिश्नर बनने की इच्छा भी जाहिर की। समागम में मुख्य मेहमान सहायक कमिश्नर (जनरल) जसप्रीत सिंह ने डिप्टी कमिश्नर अमृत कौर गिल के साथ बातचीत की। इसके बाद अभिजीत को डीसी की कुर्सी पर बैठाने का फैसला लिया गया। अभिजीत ने जिला प्रशासन की तरफ से किए प्रयास के लिए धन्यवाद किया और कहा कि वह जिंदगी में अधिक से अधिक मेहनत कर अपने सपने को पूरा करेगा।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर अमृत कौर ने कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगों की सभी मुश्किलों के हल करने और उनको जरूरी सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। सहायक कमिश्नर (जनरल) जसप्रीत सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन देने की जरूरत होती है, जिसके साथ दिव्यांग बच्चे जिंदगी में कामयाबी हासिल कर अपनी पहचान बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जरुरी है कि दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारने के लिए काम किया जाये। इस मौके अलग अलग सेंटरों में से आए बच्चों ने ड्राइंग, कविता उच्चारण, फैंसी ड्रेस और सांस्कृतिक प्रोग्राम में हिस्सा लिया और विजेताओं को मुख्य मेहमान ने इनाम दिए। समारोह में एसडीएम डा. संजीव कुमार, जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर जोबनदीप कौर गिल, जिला शिक्षा अफसर (एलिमेंट्री) दिनेश कुमार, उप-जिला शिक्षा अफसर दीदार सिंह मांगट, समेत अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed