फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diet amount will increase for players participating in School National, they will get Rs 350 instead of Rs 250.

Chandigarh News: स्कूल नेशनल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की बढ़ेगी डाइट राशि, 250 रुपये की जगह मिलेंगे 350

Tue, 26 Dec 2023 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Diet amount will increase for players participating in School National, they will get Rs 350 instead of Rs 250.
चंडीगढ़। स्कूल नेशनल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की तरफ से 2024-25 सीजन में मिलने वाली डाइट राशि को बढ़ाने का प्रपोजल तैयार कर लिया है। इसके तहत नेशनल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अन्य राज्यों में सफर के दौरान व टूर्नामेंट में मिलने वाली डाइट राशि को 250 रुपये से बढ़ाकर 350 रुपये किया जाएगा। इसको लेकर एसजीएफआई ने सभी राज्य के शिक्षा विभाग को प्रपोजल तैयार कर भेज दिया है। साथ ही चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की तरफ से इंटर स्कूल व कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की डाइट राशि को बढ़ाने को लेकर भी बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि नए सीजन में खिलाड़ियों की डाइट राशि को बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन

15 साल बाद बढ़ाई जाएगी राशि
स्कूल नेशनल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की डाइट राशि 15 साल बाद बढ़ाई जा रही है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि राशि बढ़ाने के दौरान हर राज्य के शिक्षा विभाग से भी तालमेल करना पड़ता है। इस संबंध में एसजीएफआई के अधिकारियों की बैठक बेंगलूरू में हुई। इसमें खिलाड़ियों की सुविधाओं व ग्रास रूट पर बढ़ाना देने के बारे में बातचीत की गई। इसके बाद फैसला लिया गया कि सीजन 2024-25 में होने वाली स्कूल नेशनल में खिलाड़ियों की डाइट राशि बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे मिलेगी डाइट
डाइट पहले अब
सुबह का नाश्ता - 70 रुपये 90 रुपये
लंच - 90 रुपये 130 रुपये
डिनर - 90 रुपये 130 रुपये

कोट्स....

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की तरफ से 2024-25 स्कूल नेशनल गेम्स के लिए डाइट राशि को बढ़ा दिया गया है और इसकी जानकारी सभी स्टेट व केंद्र शासित प्रदेश के शिक्षा विभाग को भेज दी गई है। अब नेशनल प्लेयर को डाइट राशि 250 रुपये की जगह 350 रुपये दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दिनेश सिंह, ऑफिस सचिव स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed