फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diesel Petrol Price Today 31 March 2022 In Chandigarh : Petrol Diesel Price 31 March 2022 : Know Rates According To IOCL

महंगाई की मार: पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी जारी, चंडीगढ़ में 101.20 हुआ पेट्रोल का दाम

Thu, 31 Mar 2022 10:05 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 31 Mar 2022 10:05 AM IST
सार

चंडीगढ़ के इतिहास में यह दूसरी बार है, जब शहरवासी 100 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल खरीदेंगे।

विज्ञापन
Diesel Petrol Price Today 31 March 2022 In Chandigarh : Petrol Diesel Price 31 March 2022 : Know Rates According To IOCL
चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम बढ़े। - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम ने शतक लगा दिया है। बुधवार को सिटी ब्यूटीफुल में पेट्रोल के दाम 100.40 रुपये और डीजल 86.73 रुपये प्रति लीटर रहे। वहीं गुरुवार को यह दाम फिर बढ़ गए। गुरुवार को डीजल 87.48 और पेट्रोल 101.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चंडीगढ़ के इतिहास में यह दूसरी बार है, जब शहरवासी 100 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल खरीदेंगे। डीजल के दाम भी उच्चतम स्तर पर हैं। इससे पहले 9 अक्तूबर 2021 को पेट्रोल ने शहर में 100 रुपये का आंकड़ा छुआ था।  

विज्ञापन


22 मार्च से लगातार बढ़ रहे दामों में सिर्फ 24 मार्च को ही दाम स्थिर रहे थे। एक हफ्ते में दाम करीब पांच रुपये बढ़ गए हैं। पड़ोसी जिला मोहाली और पंचकूला में पेट्रोल ने कुछ दिन पहले ही 100 का आंकड़ा पार कर लिया था। दामों में लगातार वृद्धि का असर आम आदमी की जेब पर दिखने लगा है। जरूरी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं तो आने-जाने का खर्च भी बढ़ चुका है। दाम बढ़ने से ग्राहकों का ही नहीं डीलर्स का भी नुकसान हो रहा है क्योंकि उनका मार्जिन तेल की कुल बिक्री पर होता है। क्रूड ऑयल महंगा हो रहा है लेकिन पेट्रोल के दाम अधिक बढ़ने का यह केवल एक ही कारण नहीं है। रिफाइनरी कर, ट्रांसपोर्टेशन, डीलर कमीशन के अलावा राज्यों का टैक्स भी पेट्रोल के दाम बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


बीते पांच नवंबर को वैट घटाकर प्रशासन ने दी थी राहत
पांच नवंबर 2021 को यूटी प्रशासन ने पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) को घटा दिया था। इससे पेट्रोल और डीजल के दाम करीब सात रुपये तक घट गए थे। इसके बाद शहर में डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर और 94.23 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल हो गया था। चंडीगढ़ में वर्तमान में पेट्रोल पर प्रति लीटर 15.24 प्रतिशत या 12.42 रुपये (जो भी ज्यादा होगा) और डीजल पर 6.66 प्रतिशत या फिक्स 5.07 रुपये (जो भी ज्यादा होगा) वैट वसूला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed