फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diesal Rates Low in Chandigarh, Know Here Rates

डीजल के रेट घटे, यहां जानिए नए दाम

Wed, 12 Nov 2014 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Nov 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
Diesal Rates Low in Chandigarh, Know Here Rates

शहर में बुधवार से डीजल सस्ता हो रहा है। यूटी प्रशासन के वित्त विभाग की ओर से मंगलवार को डीजल पर वैट कम करने की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके बाद बुधवार से चंडीगढ़ में डीजल पर वैट 12.5 फीसदी से कम कर 9.68 फीसदी हो गया है।

विज्ञापन


डीजल पर वैट 2.82 फीसदी कम होने से डीजल अब 1.36 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा। अभी चंडीगढ़ में डीजल का रेट 54.30 रुपये प्रति लीटर है। रेट कम होने के बाद इसका रेट 52.94 रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासन ने पेट्रोलियम कंपनियों को अधिसूचना भेज दी है और अब कंपनियां डीजल पर वैट को कम कर नया रेट तय करेंगी। प्रशासन ने डीजल पर वैट कम करने का फैसला सांसद किरण खेर की ओर से जताई गई आपत्ति के बाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने प्रशासक शिवराज पाटिल से बात की थी कि प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी करने के बावजूद डीजल पर वैट कम नहीं किया जा रहा है।

खेर ने पाटिल से कहा था कि प्रशासन पंजाब के डीजल पर वैट बढ़ाने का इंतजार कर रहा है, जिसका कोई तुक नहीं है। सांसद की नाराजगी के बाद प्रशासक ने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए और मंगलवार को आनन-फानन अधिसूचना जारी हुई।

एसोसिएशन कर रही थी वैट घटाने की मांग

Diesal Rates Low in Chandigarh, Know Here Rates

यूटी प्रशासन ने 16 अक्तूबर को डीजल पर वैट कम करने की ड्राफ्ट अधिसूचना जारी की थी। इस ड्राफ्ट अधिसूचना के जारी होने के बाद चंडीगढ़ में 1 नवंबर से डीजल के रेट कम होने थे। लेकिन, प्रशासन के वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी नहीं की।

पंजाब सरकार के प्रशासन के वित्त सचिव को पत्र भेजा कि पंजाब सरकार डीजल पर वैट बढ़ाने पर विचार कर रही है और पंजाब में डीजल पर वैट चंडीगढ़ के बराबर किया जा सकता है। पंजाब सरकार के इस पत्र के आने के बाद प्रशासन ने डीजल पर वैट कम करनी की अधिसूचना को जारी नहीं किया।

इस संबंध में यूटी के वित्त सचिव सर्वजीत सिंह ने कहा कि डीजल पर वैट कम कर दिया गया है जो कि बुधवार से प्रभावी होगा। चंडीगढ़ पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन लंबे समय से डीजल पर वैट कम करने की मांग कर रहे थे।

यूपीएस खरीदना होगा महंगा

Diesal Rates Low in Chandigarh, Know Here Rates

शहर में अब यूपीएस महंगा मिलेगा। डीजल पर जहां वैट कम किया गया है, वहीं यूटी प्रशासन ने बुधवार से चार चीजों पर वैट में बढ़ोतरी की है।  यूपीएस पर वैट पांच फीसदी था जिसे बढ़ाकर अब आठ फीसदी कर दिया गया है।

यूपीएस के अलावा प्लास्टिक पाउडर, प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स और मास्टर बैच पर भी वैट पांच फीसदी से बढ़ाकर आठ फीसदी कर दिया गया है। प्रशासन कुछ और चीजों पर भी वैट कम कर सकता है।

पिछले माह हुई यूटी की वैट एडवाइजरी कमेटी में चंडीगढ़ में मिठाई, कंबल जैसी कई चीजों पर वैट न लगाने का मुद्दा उठा था, क्योंकि पंजाब और हरियाणा में इन चीजों पर वैट नहीं है। ऐसे में यूटी प्रशासन भी इन चीजों पर से वैट हटा सकता है और इसके बाद यह चीजें भी शहर में सस्ती हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed