{"_id":"5f25a3e82fabdcc61bcad17e247c7b48","slug":"diabetes-awaresness-programme-on-17-nov-on-sukhna-lake-by-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":" डायबिटीज से बचना है तो 17 को पहुंचे सुखना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायबिटीज से बचना है तो 17 को पहुंचे सुखना
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Nov 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर हम पूरे हफ्ते में 150 मिनट की सैर करते हैं तो खुद को डायबिटीज से काफी हद तक बचा सकते हैं। ये कहना है पीजीआई एंडोक्रिनोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. अनिल भंसाली का।
वर्ल्ड डायबिटीज डे के बारे में जानकारी देते हुए डॉ.भंसाली ने बताया कि लोगों का लाइफ स्टाइल काफी बदल चुका है, जिस वजह से लोगों में डायबिटीज की बीमारी काफी बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि देशभर में 6 करोड़ लोग डायबिटीज के शिकार हैं, जबकि इतने ही लोग भविष्य में इस बीमारी की चपेट में आ जाएंगे। इसलिए ऐसे लोगों को सैर पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
डॉ.भंसाली ने बताया कि हर रोज 30 मिनट की सैर करनी चाहिए और हफ्ते में पांच दिन सैर के लिए काफी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी खानपान की आदतों में भी बदलाव लाना चाहिए।
लोगों को हरी सब्जियां और फल अधिक खाने चाहिए। डायबिटीज से लोगों को बचाने के लिए सुखना लेक पर 17 नवंबर को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
शहर के 13.6 फीसदी डायबिटीज के शिकार
तेजी से आधुनिक होता चंडीगढ़ शहर अब बीमारियों में भी आगे होता जा रहा है। पीजीआई ने 2010 में चंडीगढ़ समेत तीन अन्य राज्यों तमिलनाडु, झारखंड और महाराष्ट्र में एक स्टडी की थी, जिसमें चंडीगढ़ में सबसे अधिक डायबिटीज के मरीजों का रिकॉर्ड देखा गया।
ये स्टडी 14,277 लोगों पर की गई, जिनमें 13055 लोगों ने ब्लड सैंपल दिए। इनमें से सबसे अधिक चंडीगढ़ के 13.6 फीसदी मरीज थे। इसके अलावा 10.4 फीसदी तमिलनाडु, 8.4 फीसदी महाराष्ट्र और 5.3 फीसदी मरीज झारखंड के थे।
17 नवंबर को होगी वॉक
डॉ.भंसाली ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए 17 नवंबर को एक वॉक का आयोजन किया जा रहा है। ये वॉक सुखना लेक पर होगी, जिसमें आम जनता को डायबिटीज केबारे में अहम जानकारियां दी जाएंगी। हॉकी खिलाड़ी राजपाल सिंह इस वॉक को झंडी दिखाएंगे।
साल भर मिलेंगी फ्री इंसुलिन
एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के ही डॉ.संजय भढाडा ने बताया कि वीरवार को वर्ल्ड डायबिटीज डे के मौके पर बच्चों की हिमोग्लोबिन एवनसी चेक की जाएगी। इस दौरान जिनकी हिमोग्लोबिन एवनसी नॉर्मल होगी,उन्हें सालभर के लिए फ्री इंसुलिन दी जाएंगी।