फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dhoom-3_movie release_show bookings_cinema complex_chandigarh

धूम-3 देखनी है तो आज ही बुक करवाईए सीट

Tue, 17 Dec 2013 02:58 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Dec 2013 02:58 PM IST
विज्ञापन
Dhoom-3_movie release_show bookings_cinema complex_chandigarh
अब धूम-3 के साहिर यानी आमिर खान सिटी ब्यूटीफुल में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य की इस फिल्म के शो के लिए अभी से मारामारी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


अब तक बीस फीसदी शो के लिए एडवांस बुकिंग खोली गई तो यह फुल हो गई। अब पचास फीसदी सीटों के लिए एडवांस बुकिंग की तैयारी कर ली गई है।

क्रिश-3 के बाद अब धूम-3 धूम मचाने के लिए तैयार है। धूम-3 20 दिसंबर को रिलीज होनी है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ट्राइसिटी की 32 आडी बुक करवा दी गई हैं। इसमें करीब दो सौ शो प्रतिदिन चलेंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में यह फिल्म एलांते माल के पीवीआर, डीटी माल, सेंट्रा माल के पीवीआर और बिग बाजार के बिग सिनेमा के साथ ही वेव मे भी रिलीज की जाएगी।

फिल्म की कास्ट

आमिर खान-साहिर
अभिषेक बच्चन-एसीपी जय दीक्षित
उदय चोपड़ा-अली अकबर
कैटरीना कैफ-आलिया
जैकी श्राफ
तबरेत बेथल
डायना पेंटी
डायरेक्टर-विजय कृष्ण आचार्य
प्रोड्यूसर-आदित्य चोपड़ा

क्रिश-3 से ज्यादा धूम-3 को बुकिंग मिलेंगी। इसकी वजह है कि पब्लिक को काफी समय से बड़ी फिल्में नहीं मिली हैं। आमिर खान के एक्ट को लेकर इस फिल्म का पहले से ही क्रेज है। अभिषेक का नया किरदार क्या होगा और उदय चोपड़ा क्या गुल खिलाएंगे इसको लोग देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज जुनेजा, रिप्रेजेंटेटिव, मुक्ता आर्ट

धूम-3 से पहले गेम
धूम-3 की रिलीज के पहले ही इसके गेम प्रसिद्ध हो चुके हैं। गेम का एंड्रॉयड वर्जन 29.44 एमबी का है। इसको प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस गेम को एक करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इस गेम में बाइक है जिसको तेजी से भगाकर आपको अंक अर्जित करने होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed