{"_id":"77bd71ba430372528ae99406c3f20d07","slug":"dhli-of-six-murders-in-nine-days-tvinsiti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिन में छह हत्याओं से दहली ट्विनसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिन में छह हत्याओं से दहली ट्विनसिटी
ब्यूरा/अमर उजाला
Updated Sat, 23 Aug 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
14 से 22 अगस्त के बीच नौ दिन में हुई छह हत्याआें ने ट्विनसिटी को हिलाकर रख दिया है। लोग इन सिलसिलेवार घटनाआें से खौफजदा हैं वहीं, इससे पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे हैं।
हत्याओं के मामलों के पीछे की पेचीदगी सुलझाने में संबंधित थानाें की पुलिस को काफी माथापच्ची करनी पड़ी, तब जाकर उक्त मामलों में चार को ट्रेस कर लिया। इनमें एक मामले को छोड़ अन्यों में आरोपियाें को गिरफ्तार में लिया गया, जबकि दो मामले अब भी पुलिस के लिए अनसुलझी पहेली बने हुए हैं।
इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत, फैक्टरी मालिक पर हत्या का केस
14 अगस्त :- बुड़िया स्थित शिव शंभू प्लाइवुड फैक्टरी में गांव नगवा जागीर निवासी इलेक्ट्रिशियन सुरेंद्र (51) की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने फैक्टरी संचालक सुभाष उप्पल पर हत्या का आरोप लगाया। थाना बुड़िया पुलिस ने आरोपी पर हत्या सहित शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी शीशपाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हो पाई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जुए में हारी राशि न चुका सके , तो कर दी दोस्त की हत्या
16 अगस्त :- कैंप के न्यू आबादी कॉलोनी में 13 अगस्त से लापता राजेश का शव अपहरण के बाद गांव हरिपुर कंबोयान में जोहड़ से मिला। खोपड़ी के पूरी तरह से फटी होने और चेहरे पर चोटों के निशान मिलने पर हत्या के शक में पुलिस ने एक कड़ी से दूसरी कड़ी को जोड़ते हुए मृतक के उन दो दोस्तों की तलाश शुरू की, जिनके साथ वह जुआ खेलता था। कैंप के ही अली हसन और राशिद नामक युवकों को पुलिस ने विश्वकर्मा चौक से धर-दबोचा और वारदात के बारे में सख्ती से पूछताछ की। दोनाें ने वारदात कबूली और बताया कि वह राजेश से ताश में काफी रकम हार चुके थे और उन पर उसका काफी कर्ज चढ़ गया था। इसे चुका न पाने पर वह जुआ खेलने का झांसा देकर राजेश को हरिपुर कंबोयान ले गए और वहां गंडासी से उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी दयालचंद ने बताया कि दोनाें आरोपियों को 18 अगस्त को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार व अन्य सामान बरामद कर दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सुआ घोंपकर हत्या करने के दोनों आरोपी भेजे जेल
17 अगस्त :- जगाधरी के गुलाबनगर निवासी बलवंत (28) की पुरानी रंजिश के चलते कॉलोनी के ही राजेश और महेंद्र कुमार ने सुआ घोंपकर हत्या कर दी। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने मृतक के चाचा सुरेंद्र कुमार के बयान पर आरोपियाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को दो दिन पहले ही गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। इनसे हत्या में प्रयुक्त सुआ बरामद करने के बाद दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जोगिंद्रनगर मेडल हत्याकांड के अरोपी को लिया रिमांड पर
17 अगस्त :- जोगिंद्र नगर में मकान मालिक जितेंद्र अपनी मेड प्रेमिका मंजीत कौर (35) की गंडासी मारकर हत्या कर फरार हो गया। इसके बाद 19 अगस्त को मकान से बदबू उठने पर मृतका के परिजनाें द्वारा भीतर जाकर देखने पर मंजीत कौर की खून से सनी लाश मिली। थाना फर्कपुर पुलिस ने मृतका के भाई सतपाल सिंह के बयान पर जितेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 20 अगस्त को ही पुलिस ने जितेंद्र को शहर के फव्वारा चौक से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी दयालचंद ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गंडासी बरामद कर ली है, जबकि अन्य सामान की तलाश की जा रही है।
शव की हुई शिनाख्त, मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं
20 अगस्त :- गांव गधौला निवासी बलदेव सिंह के जीरी के खेत में 26 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक के नाक तथा कान पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई गई। बाद में थाना छप्पर पुलिस ने शव की शिनाख्त मूलरूप से नेपाल निवासी जीवन नामक व्यक्ति के रूप में की, जोकि दोसड़का निवासी बहादुर के यहां नौकर था। प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, जहां से रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
मासूम की हत्या की गुत्थी भी अनसुलझी
21 अगस्त :- गांव करहेड़ा खुर्द में चार वर्षीय समीर खान की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। इसका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर ट्यूबवेल की होद में शव बरामद किया गया। थाना सदर पुलिस ने मृत बच्चे के दादा अदरीश अहमद के बयान पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहना है कि पुलिस जांच में जुटी हुई है, लेकिन अभी मामला पूरी तरह क्लीयर नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही बच्चे की मौत के सही कारणों का पता लगेगा, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।