फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dhanas_rehabilitative_colony_ration_depot

धनासवासी ध्यान दें, उन्हें यहां से मिलेगा राशन

Wed, 27 Nov 2013 05:03 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Nov 2013 05:03 PM IST
विज्ञापन
 dhanas_rehabilitative_colony_ration_depot
धनास की पुनर्वासित कॉलोनी के लोगों के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने वहीं पर राशन देना शुरू कर दिया है। वहीं पर राशन कार्ड बनवाने के लिए फार्म देने और कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


नाम और पता भी मकान अलॉटमेंट लेटर देखकर मौके पर ही कर दिया जा रहा है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने वहीं पर चार राशन के डिपो खोल दिए हैं। सभी डिपो सेल्फ हेल्प ग्रुप को दिए है।
विज्ञापन


ये सेल्फ हेल्प ग्रुप समाज कल्याण विभाग की देखरेख में चलते हैं। सभी डिपो पर एक-एक इंस्पेक्टर देखरेख कर रहे हैं। पूरी निगरानी विभाग के सहायक जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी प्रदीप कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी नंबर पांच से पुनर्वास हुए लोगों के लिए प्रशासन ने यह सुविधा दी है। लोगों को फूड सप्लाई ऑफिस में नहीं जाना होगा। धनास में ही उन्हें राशन कार्ड के फार्म और राशन मिलना शुरू हो गए हैं।

पिछले तीन दिनों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने वहां पर 115 क्विंटल गेहूं बांटा है। मकान नंबर 393, 809, 1049 और 1880 में डिपो खोले गए हैं।

यहां मिलेंगे राशन
मकान नंबर 393 नंबर मकान में खोले गए डिपो में मकान नंबर 1 से लेकर 422 तक के निवासियों को राशन मिलेगा। मकान नंबर 809 में खोले गए डिपो में मकान नंबर 423 से लेकर 844 तक के निवासी को राशन मिलेगा।


मकान नंबर 1049 में खोले गए डिपो में मकान नंबर 845 से 1266 तक के निवासी को राशन मिलेगा। वहीं, 1880 नंबर मकान में खुले डिपो में 1689 से लेकर 2112 तक के मकान में रहने वालों को राशन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed