फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dhanas firing: Fugitive Baba suspected, leader also named

धनास में फायरिंग : भगोड़े बावा पर शक, नेता का नाम भी

Mon, 29 Sep 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dhanas firing: Fugitive Baba suspected, leader also named
चंडीगढ़। धनास कॉलोनी में शनिवार रात हुई गोलीबारी की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। 24 घंटे बाद भी पुलिस हमलावरों को पकड़ नहीं सकी। पीड़ित पक्ष ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए एनडीपीएस केस में फरार आरोपी प्रवेश बावा पर हमले का आरोप लगाया। साथ ही, एक स्थानीय नेता पर आरोपी से साठगांठ का भी इल्जाम लगाया गया।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार धनास ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी सुनील कुमार (26) सेक्टर-26 अनाज मंडी में सब्जी का ठेला लगाता है। रात करीब 9:20 बजे घर के बाहर दोस्त अमरजीत सिंह उर्फ तोता के साथ बैठा था। तभी 7-8 नकाबपोश युवक हथौड़ों व डंडों के साथ पहुंचे। तोता किसी तरह अंदर घुसकर गेट बंद करने में कामयाब रहा। हमलावरों ने गेट पीटना शुरू किया। सुनील ने जैसे ही पिछला गेट बंद करने को हाथ बढ़ाया तभी गोली चल पड़ी जो उसके हाथ में लग गई। इसके बाद धमकियां देकर हमलावर भाग निकले। घायल सुनील को पहले सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन


तोता और बावा की दुश्मनी चरम पर
तोता ने बताया कि मास्टरमाइंड भगोड़ा प्रवेश बावा है जो एनडीपीएस केस में सजा काट चुका है लेकिन लंबे समय से फरार है। 2021 में बावा ने तोता पर हमला किया था। जबकि 2023 में तोता ने जवाबी कार्रवाई की। उनकी दुश्मनी अब चरम पर है। तोता ने एक नेता पर भी आरोप लगाया कि वह आरोपी से जुड़ा है और चुनावों में उसकी मदद की थी। तोता पर 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं जिसमें जबरन वसूली व अपहरण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे
एसएसपी ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed