फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DGP Suresh Arora in Ludhiana, punjab news

RSS नेता के मर्डर में विदेशी ताकतों का हाथ, इसलिए जांच NIA को: डीजीपी

Sun, 22 Oct 2017 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 22 Oct 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
DGP Suresh Arora in Ludhiana, punjab news
डायरेक्टर जरनल ऑफ पुलिस सुरेश अरोड़ा
डायरेक्टर जरनल ऑफ पुलिस सुरेश अरोड़ा रविवार को गगनदीप कालोनी में मारे गए आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ दुख सांझा किया और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान डीजीपी ने कहा कि हत्याकांड में विदेशी ताकतों का हाथ हो सकता है। इसी कारण यह केस राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपा गया है। एनआईए के साथ पंजाब पुलिस की टीम सहयोग करेगी।
विज्ञापन


डीजीपी अरोड़ा ने कहा कि गोसाईं हत्याकांड में पुलिस अभी जांच कर रही है। ऐसे में जांच के बारे में कुछ बताना ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एनआईए की टीम अगले सप्ताह तक महानगर पहुंच कर अपनी जांच शुरू कर देगी। पंजाब पुलिस की टीम भी उनका पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि एनआईए की विदेश की एजेंसियों के साथ काफी अच्छा तालमेल है, जिस कारण इस केस में काफी एडवांटेज मिलेगा। केस को हल करने के लिए जो भी रिसोर्सिस हैं, सब पूल करके काम कर रहे है। एक केस सीबीआई के पास है। तीन से चार केस पंजाब पुलिस के पास है और अब एक केस एनआईए को दिया गया है। 
विज्ञापन


17 अक्तूबर को दो अज्ञात नकाबपोश बाइक सवारों ने उस समय रविंदर गोसाईं की हत्या कर दी गई थी, जब वह आरएसएस की शाखा से घर लौटे थे। बाद में लुधियाना पुलिस को इस वारदात में प्रयुक्त बाइक मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच से है संतुष्ट : दीपक  
रविंदर गोसाईं के बेटे दीपक गोसाईं ने कहा कि डीजीपी सुरेश अरोड़ा से इंसाफ की मांग कर केस को जल्द से जल्द हल करने की मांग की गई है। डीजीपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस केस पर सभी जांच टीमें काम कर रही हैं। जल्द से जल्द इस केस को हल कर लिया जाएगा। उन्होंने परिवार से भी पुलिस जांच में मदद और सहयोग करने की अपील की है। अमित ने कहा कि पुलिस द्वारा अब तक की गई जांच से परिवार पूरी तरह से संतुष्ट है। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में कुछ सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed