फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Devotees worshiped the girl On the Ashtami of Navratri in Chandigarh

चंडीगढ़: नवरात्र की अष्टमी पर भक्तों ने किया कन्या पूजन, भोजन खिला दक्षिणा भी दिया

Wed, 13 Oct 2021 05:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Oct 2021 05:35 PM IST
सार

सेक्टर-20 के गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि अष्टमी पर मंदिर में पूजा के बाद 11 कन्याओं की पूजन के बाद उन्हें भेाजन कराया गया और दक्षिणा प्रदान किया गया।

विज्ञापन
Devotees worshiped the girl On the Ashtami of Navratri in Chandigarh
कन्यापूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र की अष्टमी पर बुधवार को मां के भक्तों ने कन्या पूजन किया। जिनके घरों में कन्या नहीं हैं, उन्होंने मंदिरों के बाहर बैठे कन्याओं की पूजा की। कई लोगों ने पड़ोस की कन्याओं का पूजन किया। सेक्टर-20 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर और गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर के बाहर माता के भक्तों ने कन्या पूजन किया।

विज्ञापन


कई लोग वहां से अपने घर अपने वाहन पर बैठाकर कन्याओं को लेकर गए। पूजा के बाद फिर वहीं पर कन्याओं को छोड़ा। सेक्टर 40 निवासी और फेडरेशन ऑफ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीएन शर्मा ने बताया कि अष्टमी पर कई लोग अपने घरों के बाहर सड़क पर कंजकों का इंतजार किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों को समझ में आनी चाहिए कि नवरात्र में कन्या को पूजने के लिए क्यों ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रण हत्या न करने का हर घर में संकल्प होना चाहिए। यह चेतावनी समझना चाहिए। हर घर में कन्या का होना जरूरी है। ताकि कन्या पूजन के लिए कन्याओं के लिए सड़क पर न आना पड़े। सेक्टर-20 के गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि अष्टमी पर मंदिर में पूजा के बाद 11 कन्याओं की पूजन के बाद उन्हें भेाजन कराया गया और दक्षिणा प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed