{"_id":"e942256006e0dc77ce4be8f7c51ae803","slug":"devi-sharma-in-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी ने कनाडा में चमकाया चंडीगढ़ का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी ने कनाडा में चमकाया चंडीगढ़ का नाम
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Nov 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा के राज्य मैनीटोबा की राजधानी विनी पैग में भारतीय मूल की देवी शर्मा को नगर काउंसिल का स्पीकर बनने का सम्मान हासिल हुआ है।
विज्ञापन
विनी पैग के 139 साल के इतिहास में अब तक कोई भी महिला इस पद पर नहीं चुनी गई।
चंडीगढ़ के निकट गांव मुल्लांपुर से संबंधित और स्थानीय सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल में जन्मीं देवी शर्मा के स्पीकर बनने पर प्रवासी भारतीयों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
उनका परिवार शुरू से ही राजनीति की ओर प्रेरित रहा है। उनके दादा स्वतंत्र भारत में मुल्लांपुर के पहले सरपंच भी बने थे। देवी शर्मा 2010 में ओल्ड किलडनन हलके से भारतीय मूल की पहली काउंसलर बनीं थी।
विज्ञापन
स्पीकर के पद पर उनकी नियुक्ति काउंसिल के मेयर सैम काटज़ ने की है। वोटिंग के दौरान कुल 16 काउंसलरों में से तीन ने देवी शर्मा के खिलाफ मतदान किया। वे दो तिहाई बहुमत से स्पीकर चुनीं गईं।
विज्ञापन