{"_id":"695e73a070f906adf204f286","slug":"development-projects-worth-rs-557-crore-were-inaugurated-in-samana-chandigarh-news-c-284-1-ptl1001-10642-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: समाना में 5. 57 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: समाना में 5. 57 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन
विज्ञापन
-पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने निभाई रस्म, 7.35 किलोमीटर लंबी सड़क को किया जाएगा चौड़ा
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब की सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत के तहत हलका समाना में बुधवार को लगभग 5 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने गांव बादशाहपुर में रिबन काटकर 7.35 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना की शुरुआत की।
बरसट ने बताया कि यह सड़क बादशाहपुर से गज्जूमाजरा वाया खेड़ी मल्लां लिंक गुरद्वारा साहिब, खेड़ी मल्लां से गज्जूमाजरा तक जाएगी। सड़क को वर्तमान में 10 फीट चौड़ा से बढ़ाकर 18 फीट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से यह मांग थी, जिसे पूरा किया जा रहा है।
चेयरमैन ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य किसानों, व्यापारियों और आम जनता के लिए सुरक्षित व सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करना है। नवीनीकरण कार्य की गुणवत्ता पर सीएम फ्लाइंग स्क्वाड लगातार निगरानी रख रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हलका समाना में सड़कों और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
उधर, पटियाला में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने गुरु नानक नगर वार्ड नंबर 23 में 30 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसमें सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटें और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास शामिल है। डॉ. सिंह ने कहा कि यह उन लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने का प्रयास है। नगर निगम मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि यह पहल पटियाला शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और आने वाले समय में शहर नई ऊंचाइयों को छुएगा।