फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Developed a protocol from a research idea in a single day and learned how to write a paper.

Chandigarh News: एक दिन में रिसर्च आइडिया से तैयार किया प्रोटोकॉल, सीखा पेपर लिखने का तरीका

Mon, 05 Oct 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Developed a protocol from a research idea in a single day and learned how to write a paper.
युवा डॉक्टरों ने शोध प्रोटोकॉल, एब्स्ट्रैक्ट और पेपर लेखन का किया अभ्यास
विज्ञापन

चंडीगढ़। पीजीआई के एनेस्थीसिया एवं इंटेंसिव केयर विभाग की ओर से रविवार को 22वें एनजेडएनजेड-इसाकॉन 2026 के तहत नेहरू अस्पताल में एक दिवसीय रिसर्च मेथडोलॉजी बूटकैंप आयोजित किया गया। इसमें एमबीबीएस और पीजी विद्यार्थियों व रेजिडेंट्स ने शोध की बारीकियां सीखीं। विभागाध्यक्ष प्रो. काजल जैन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में इंडियन जर्नल ऑफ एनेस्थीसिया की एडिटर-इन-चीफ प्रो. माधुरी एस. कुर्दी ने शोध लेखन और प्रकाशन की जानकारी दी। प्रतिभागियों को पांच समूहों में बांटकर शोध विचारों को शोध प्रश्न, अध्ययन डिजाइन, सैंपल साइज और सांख्यिकीय परीक्षण के साथ पूर्ण प्रोटोकॉल में बदलने का अभ्यास कराया गया। प्रत्येक समूह ने प्रोटोकॉल प्रस्तुत कर 300 शब्दों का संरचित एब्स्ट्रैक्ट तैयार किया। विशेषज्ञों ने शोध नैतिकता, सीटीआरआई पंजीकरण, डेटा विजुअलाइजेशन, प्लेजरिज्म और थीसिस को रिसर्च पेपर में बदलने जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed