फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Despite Holi, no Trains for Bihar started from chandigarh

नजदीक आई होली, चंडीगढ़ से बिहार, पूर्वांचल और चेन्नई के लिए नहीं चली ट्रेन, लोग परेशान 

Thu, 25 Feb 2021 04:39 PM IST
निवेदिता वर्मा दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़
दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Feb 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
Despite Holi, no Trains for Bihar started from chandigarh
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन। - फोटो : फाइल फोटो
होली का त्योहार नजदीक है। इस अवसर पर प्रवासियों ने दूसरे राज्यों में यूपी और बिहार के अलावा अन्य शहरों में जाने की योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं। होली हो या दीवाली हजारों की तादाद में चंडीगढ़ ट्राइसिटी से लोग यूपी, बिहार और दूसरे राज्यों व शहरों के लिए जाते हैं लेकिन इन रूट के लिए रेलवे ने अब तक किसी भी ट्रेन का संचालन शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद नॉर्दन रेलवे की ओर से दूसरे रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यूपी और बिहार के लोगों की मांग है कि त्योहार के मद्देनजर इन दोनों रूटों पर भी ट्रेनों का संचालन किया जाना चाहिए। कोरोना काल से पहले बिहार के लिए जहां पाटलीपुत्र और डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का संचालन किया जाता था।
विज्ञापन



वहीं पूर्वांचल के लिए सप्ताह में दो दिन वीरवार और शनिवार को चंडीगढ़ से गोरखपुर तक ट्रेन जाती थी। इस बार होली पर ट्रेन शुरू ही नहीं की गई हैं। पहले चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में जगह नहीं मिलने पर चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस से चंडीगढ़ से लोग गोरखपुर तक चले जाते थे, क्योंकि यह ट्रेन पांच राज्यों को जोड़ती है। इस बार लोगों के पास लखनऊ तक का ही विकल्प है। यहां से पूर्वांचल के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ेगी। इसके अलावा चेन्नई के लिए भी सप्ताह में दो दिन चंडीगढ़ से सोमवार और शुक्रवार को ट्रेन जाती थी, जो फिलहाल बंद है। अगर रेलवे इन दोनों रूटों पर कोई स्पेशल ट्रेन चलाता है, तो लोगों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों के लिए लोगों को करना होगा इंतजार 
  • चंडीगढ़-न्यू दिल्ली शताब्दी 
  • पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 
  • डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 
  • गरीब रथ एक्सप्रेस 
  • हिमालयन क्वीन प्लस एकता एक्सप्रेस 
  • चेन्नई एक्सप्रेस 
  • मडगांव एक्सप्रेस 
  • कोची वेली केरला संपर्क क्रांति 
  • जन साधारण एक्सप्रेस    
एक मार्च से चलेगी स्पेशल ट्रेन
चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों को अगर गोंडा, बस्सी, गोरखपुर, देवरिया, सीवन तक जाना है तो विकल्प के रूप में चंडीगढ़ से रोजाना चलने वाली स्पेशल ट्रेन सद्भावना एक्सप्रेस और दो मार्च से चंडीगढ़ से शाम सवा 5 बजे चलने वाली चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस को विकल्प के रूप में रख सकते हैं। 

लखनऊ-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन एक मार्च से संचालित होने की सूचना दी गई है। यह स्पेशल ट्रेन 05011 अप एक मार्च को रात्रि 11:55 बजे लखनऊ से रवाना होकर दो मार्च को मंडी धनौरा प्रात: 7:21 बजे, चांद सियाऊ 8:07 बजे, हल्दौर 8:36 बजे, बिजनौर प्रात: 9:05 बजे, किरतपुर 9:41 बजे और मौअज्जमपुर नारायण जंक्शन प्रात: 10:15 बजे, लक्सर 11:22 बजे पहुंचकर रुड़की और सहारनपुर होते हुए अपराह्न 3 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से वापसी में 05012 डाउन स्पेशल ट्रेन शाम 5:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर मौअज्जमपुर नारायण रेलवे जंक्शन रात्रि 9:15 बजे, किरतपुर 10 बजे, बिजनौर रात्रि 10:27 बजे, हल्दौर 11:01 बजे, चांद सियाऊ 11:30 बजे पहुंचकर मंडी धनौरा, गजरौला होते हुए अगले दिन प्रात: 9:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed