फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera supporters have created plot to kill Daduwal

डेरा समर्थकों ने रची थी दादूवाल को मारने की साजिश, एसआईटी की रिपोर्ट में खुलासा

Tue, 14 Aug 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Aug 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Dera supporters have created plot to kill Daduwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pics
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी से पहले 2015 में डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों ने संत बलजीत सिंह दादूवाल को मारने की साजिश रची थी। हालांकि यह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। यह खुलासा बेअदबी के मामलों की जांच को डीआईजी रणबीर सिंह खटड़ा की अगुवाई में गठित एसआईटी की रिपोर्ट में हुआ है। इसी संबंध में गठित जस्टिस रणजीत सिंह आयोग को एसआईटी जून में अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। 
विज्ञापन


पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैरा ने मीडिया को एसआईटी रिपोर्ट की कॉपियां दीं। उन्होंने मांग की कि इस मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की भूमिका की जांच की जानी चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक साजिश के पीछे मोहिंदर पाल बिट्टू का हाथ था, जोकि डेरे की 45 मेंबरी कमेटी का सदस्य था। कट्टरपंथी सिख उस दौरान डेरे के समागम नहीं होने दे रहे थे। इसके विरोध में डेरे के सदस्य हर्ष दूरी, प्रदीप कलेर और संदीप बरेटा ने मोहिंदर पाल बिट्टू से चर्चा की कि उन्हें दादूवाल पर हमला करना चाहिए। 
विज्ञापन


वह डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ विरोध में सबसे आगे रहते थे। इन लोगों ने डेरा प्रमुख के निजी सहायक राकेश दिड़बा के निर्देश पर काम करना शुरू कर दिया। मोहिंदर पाल ने इसके लिए दो डेरा समर्थकों को चुना। भीखी जाकर दादूवाल के समामगम में उन्हें मारने की योजना बनाई गई। हमलावरों को भगाने का प्लान तैयार था। लेकिन जिला स्तरीय मीटिंग में प्लान पर चर्चा हुई तो सहमति नहीं बनी और इसे खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed