फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Sentencing, violence and riots may be

खुफिया रिपोर्टः राम रहीम को सजा के बाद हरियाणा पंजाब में हो सकते हैं दंगे

Mon, 28 Aug 2017 11:36 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
मोहित धुपड़/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 28 Aug 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Sentencing, violence and riots may be
Ram Rahim Jail
खुफिया एजेंसियों का कहना है कि साध्वी रेप केस में राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद हरियाणा और पंजाब में दंगे हो सकते हैं। इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि रोहतक में कड़े सुरक्षा इंतजाम है। जेल के बाहर किसी भी संदिग्ध को देखते ही गोली मार देने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


लेकिन 28 अगस्त को सीबीआई अदालत द्वारा यौन शोषण के दोषी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम इंसा को सजा सुनाने के बाद हरियाणा और पंजाब में दंगा कर दहलाने की साजिश रची गई है। इसके लिए गुस्साए डेराप्रेमी लामबंद हो रहे हैं। चूंकि अब सरकारों और पुलिस ने डेरे के नामचर्चा घरों को सील करना का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसलिए दंगा भड़काने और दोनों सूबों को दहलाने की साजिश करने वालों ने अन्य गोपनीय ठिकानों पर हथियार जुटाने शुरू कर दिए हैं। हरियाणा और पंजाब पुलिस को खुफिया एजेंसियों से ये इनपुट मिल चुका है और दोनों राज्यों की पुलिस ने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों राज्यों की पुलिस ने अपनी-अपनी स्पेशल क्राइम इंवेस्टीगेशन एजेंसियां ऐसे डेराप्रेमियों को धरपकड़ में लगा दिया है, जिन्होंने डेरामुखी को सजा सुनवाई के बाद दोनों राज्यों में दंगा फैलाने की तैयारी की है।

कई दिनों तक चाहते हैं दंगा फैलाना
दोनों राज्यों की पुलिस को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों  और सीआईडी टीमों ने अलर्ट किया है कि जैसे ही सीबीआई अदालत सजा का ऐलान करेगी, तभी दोनों राज्यों में डेरे के उत्पाती समर्थक सड़कों पर तेजधार हथियारों, पत्थर, डंडों, हॉकी स्टिक, बेसबॉल स्टिक व पेट्रोल बम आदि केसाथ उतरकर तबाही मचा सकते हैं।

उन्होंने गोपनीय ठिकानों पर हथियार जुटा लिए हैं। इतना ही नहीं ये उत्पाती लोग कई दिन तक दंगे का सिलसिला जारी रखने की भी साजिश रच रहे हैं।

ब्लाक स्तर पर ‘कुर्बानी दस्ते’ गठित

Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Sentencing, violence and riots may be
ram rahim
दंगा फैलाने के लिए कई डेरा समर्थकों ने ब्लाक  स्तर पर कुर्बानी दस्ते तैयार किए हैं। ये लोग डेरा अनुयायियों से भारी मात्रा में चंदा इकट्ठा कर रहे हैं।

हरियाणा पुलिस का दावा है कि इसी संबंध में अंबाला से पकडे़ गए डेरा अनुयायी अशोक ने रिमांड में खुलासा किया है कि कुर्बानी दस्तों द्वारा एकत्रित की जा रही लाखों रुपये की राशि का इस्तेमाल आगजनी और दंगा फसाद में करना था, ताकि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा सके।

इसी व्यक्ति की निशानदेही पर इसी काम के लिए एकत्रित की गई करीबन 38 लाख की राशि एक अन्य डेराप्रेमी के घर से बरामद की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिरसा में डेरे के नजदीक दो महिलाओं से 32 लाख रुपये पकड़े गए हैं। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

दंगे की हर साजिश को हरियाणा पुलिस नाकाम करेगी। दंगे भड़काने के लिए प्रदेश में कुर्बानी दस्ते बनाए गए हैं। इसे लेकर हरियाणा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। खुफिया एजेंसियों से जो इनपुट मिले हैं, उस पर पुलिस काम कर रही है। नामचर्चा घरों से काफी मात्रा में हथियार और पेट्रोल बम बरामद किए गए हैं। संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है।
- बीएस संधू, डीजीपी, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed