{"_id":"72aab4b2496db7369bf7c6a090c5e940","slug":"dera-sacha-sauda-chief-gurmeet-ram-rahim-msg-2-promotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम ने फिर मांगी विदेश जाने की इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम ने फिर मांगी विदेश जाने की इजाजत
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 30 May 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने एक बार फिर कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी है। वे एमएसजी-2 की प्रमोशन के लिए विदेश जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में डेरा मुखी पर चल रहे विभिन्न मामलों की सुनवाई हुई। साध्वी यौन शोषण मामले में साध्वी के पत्र की जांच प्राइवेट एक्सपर्ट से कराने को लेकर बहस हुई। वहीं, पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामले में गवाह नोटेरी रोशनलाल और डेरा समर्थक अमरनाथ के बयान हुए।
विज्ञापन
रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी बहस की गई। इस मामले में घटनास्थल के दोबारा निरीक्षण के लिए दायर अर्जी पर बहस के बाद सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में पेश हुए डेरा प्रमुख ने एमएसजी-टू के प्रमोशन के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
सभी मामलों की सुनवाई के लिए अगली तारीख छह जून तय की गई है। सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा के मुताबिक, विदेश यात्रा के लिए दायर अर्जी पर भी सुनवाई अगली तारीख पर होगी। रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में अदालत में सात गवाहों की सूची गई है।
घटनास्थल के दोबारा निरीक्षण को लेकर दायर अर्जी पर बहस हुई। इस मामले में अगली तारीख पर पूर्व डीएसपी अरमनदीप और विजय सिंह के अलावा अरिदमन की भी गवाही होगी।
ं