{"_id":"59ba08894f1c1b8f688b46f7","slug":"dera-sacha-sauda-chairperson-vipassana-insan-may-give-clue-about-honeypreet-of-ram-rahim","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम की करीबी इस महिला से मिल सकता है हनीप्रीत का सुराग!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम की करीबी इस महिला से मिल सकता है हनीप्रीत का सुराग!
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
Updated Fri, 15 Sep 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम रहीम की करीबी इस महिला से बाबा की 'दुलारी' हनीप्रीत का सुराग मिल सकता है। न सिर्फ हनीप्रीत, बल्कि डेरा सच्चा सौदा के कई राज ये जानती है। ये महिला कोई और नहीं, बल्कि डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना। इन्हें भी पुलिस जांच में शामिल किया जा सकता है। पहले से ही पुलिस के रडार पर रही डेरा की 45 सदस्यीय कोर कमेटी की भी जांच की तैयारी है।
डेरा प्रमुख को पंचकूला में दोषी करार दिए जाने के बाद 25 अगस्त को हुई हिंसा के बाद से फरार हनीप्रीत और आदित्य इंसा की गिरफ्तारी के लिए रॉ सहित तमाम एजेंसियों की मदद ली जा रही है। डेरा सच्चा सौदा मामले में पुलिस को अब तक कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनकी जांच जारी है। डेरा सिरसा से भारी संख्या में हार्ड डिस्क बरामद हुई हैं। डेरे के आईटी प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ चल रही है और 60 हार्ड डिस्क और फुटेज को डिलीट करने की कोशिश की गई,
बावजूद इसके पुलिस तमाम पहलुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि हनीप्रीत के फरार होने के बाद से अलग-अलग साध्वियों ने बातचीत में यह साफ किया है कि हनीप्रीत और विपासना एक दूसरे के बारे में जानकारियां रखती रही हैं। लुक आउट नोटिस के बाद से फरार हनीप्रीत तक पहुंचने के लिए पुलिस विपासना को भी जांच में शामिल कर सकती है। माना जा रहा है कि इससे कुछ और जानकारियां मिल सकती हैं।

विपासना से 25 अगस्त को हुई थी हनीप्रीत की बात
honey preet and ram rahim
25 अगस्त के बाद से फरार हनीप्रीत के लिए राजस्थान, नेपाल सहित अन्य शहर सुर्खियों में रहे। लेकिन अब तक मिले सुराग को पुख्ता नहीं किया जा सका है। सिरसा पुलिस के मुताबिक जिस मोबाइल से हनीप्रीत ने 25 अगस्त को रात 11 बजे डेरा चेयरपर्सन विपासना से बातचीत की वह मोबाइल राजस्थान से बरामद हुआ था। विपासना भी स्वीकार कर चुकी हैं कि 25 अगस्त की रात को उनकी हनीप्रीत से मोबाइल पर बात हुई थी। हनीप्रीत और आदित्य इंसा की तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं।
विपासना समेत अन्य को हरियाणा पुलिस भेजेगी नोटिस
डेरामुखी को सजा होने और डेरे को खंगालने के बाद भी अभी कई चीजें ऐसी हैं, जो रहस्य की चादर ओढ़े हुए हैं। हरियाणा पुलिस और सरकार इस कोशिश में है कि डेरे से जुड़ी हर चीज सामने आ जाए। इसके लिए हरियाणा पुलिस ने अब डेरे की प्रबंधन समिति पर शिकंजा कसने का मन बनाया है।
फिलहाल, डेरे का कामकाज देख रही चेयरपर्सन विपासना समेत प्रबंधन समिति के अन्य पदाधिकारियों को भी पुलिस ने खंगालने की तैयारी कर ली है। पुलिस ने इन सभी लोगों के नोटिस तैयार कर लिए हैं, जिसमें इन सभी लोगों को निर्देश है कि वे पुलिस के समक्ष पेश होकर इस बाबत की जा रही जांच में पुलिस का सहयोग करे।

डेरे की मैनेजमेंट जानना चाहती है पुलिस
Ram rahim
डेरा मुखी को सजा हो गई और लोकल कमिश्नर की निगरानी में दस टीमों ने डेरा भी खंगाल लिया गया। लेकिन डेरे की मैनेजमेंट क्या है? ये क्या-क्या काम करती है? डेरे में हर चीज को किस तरह मैनेज किया जाता था इत्यादि कई ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब या तो डेरामुखी के पास है या फिर उसके खासमखास उन लोगों के पास जो डेरा मैनेजमेंट के सदस्य या पदाधिकारी है।
लिहाजा, हरियाणा पुलिस डेरा सिरसा की मैनेजमेंट से जुड़े हर सदस्य व पदाधिकारियों से पूछताछ करना चाहती है। इसलिए उन्हें तलब किए जाने की तैयारी कर ली गई है। इसमें फिलहाल विपासना का नाम सबसे ऊपर है, क्योंकि इस सारे प्रकरण में जहां अधिकतर पदाधिकारी अंडरग्राउंड हो गए, वहीं विपासना ने ही सामने आकर डेरे की ओर से सफाई थी, इसलिए विपासना को मुख्य रूप से पुलिस अब अपनी इन्वेस्टीगेशन का हिस्सा बनाएगी।
हरियाणा पुलिस के डीजीपी बलजीत सिंह संधू के अनुसार विपासना समेत सभी प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को नोटिस भेजा जा रहा है। खुद ही ये लोग पुलिस जांच में सहयोग करें, तो ठीक रहेगा वरना किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।

डेरे की गुरु ब्रह्मचारी है विपासना
गुरू ब्रह्मचारी विपश्यना के नाम से जाना जाता है।
गुरु ब्रह्मचारी के नाम से डेरे में पहचानी जाने वाली विपासना डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन है। वह 250 मेंबर मैनेजमेंट ऑफ डेरा सच्चा सौदा का नेतृत्व करती है, जिसमें 150 मेंबर महिलाएं हैं। सिरसा के ही शाह सतनाम जी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट से विपासना ने ग्रेजुएशन की है।
35 साल की विपासना अविवाहित है। वह हरियाणा के किस जिले से ताल्लुक रखती है? उसके माता-पिता कौन है? उसका मूल पता कहां है? उसके परिजन कहां हैं? जैसे कई सवाल विपासना से जुड़े हैं, जिनका जवाब आज तक नहीं है। डेरे से जुड़ी वेल्फेयर एक्टिविटी भी विपासना ही देखती है।