फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dera sacha sauda alligade murder at highcourt

हाईकोर्ट में लगा राम रहीम पर हत्या का इल्जाम

Thu, 15 Jan 2015 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Jan 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
dera sacha sauda alligade murder at highcourt

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में फिर एक हत्या के केस में सिरसा के डेरा सच्चा सौदा का नाम उछला है। डेरा सच्चा सौदा में हथियार प्रशिक्षण पर आर्मी इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने बुधवार को एक और गंभीर शिकायत पर हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


डेरे के पूर्व श्रद्धालु राम कुमार बिश्नोई की ओर से डेरे में एक बीएड छात्रा की मौत को कत्ल बताते हुए सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट को पत्र लिखा गया था, इसी पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


बिश्नोई ने पत्र में आरोप लगाया कि डेरे में साध्वियों से कथित दुराचार के मामले में अदालत तक में लिखित बयान आ चुका है कि डेरे के हॉस्टल से लड़कियां गुफा में ले जाई जाती थीं। हवाला दिया कि पिछले दिनों डेरे के गर्ल्स हॉस्टल में बीएड छात्रा सौम्या त्यागी की मौत हो गई थी। इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि असल में यह कत्ल है और हरियाणा पुलिस डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के प्रभाव के कारण ऐसे मामलों की जांच नहीं कर रही। लिहाजा, सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा पर लगाया कत्ल करने का आरोप

dera sacha sauda alligade murder at highcourt

आरोप लगाया गया है कि यह कत्ल कथित तौर पर डेरा प्रमुख और सहयोगियों की ओर से किया गया। यह तथ्य भी पेश किया गया कि जिस हॉस्टल में सौम्या त्यागी की मौत हुई, वह हॉस्टल गुफा के उसी दरवाजे के पास है। कहा गया कि इस तरह का आरोप साध्वियों ने दुराचार मामले के ट्रायल के दौरान अपने बयान में दर्ज कराया था।

हाईकोर्ट में इस पत्र की सुनवाई डेरे में हथियार प्रशिक्षण के मामले की सुनवाई के साथ हुई। जस्टिस एसके मित्तल की डिवीजन बेंच ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर मामले में जवाब मांग लिया है। सुनवाई 10 फरवरी को होगी।

हथियार प्रशिक्षण के मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था और हरियाणा समेत पंजाब व यूटी से जवाब मांगा था। पूछा गया था कि कितने ऐसे डेरे हैं, जहां ऐसी गतिविधियां चल रही हैं।

दोनों राज्यों की सरकारों ने इस मामले में जवाब देने के लिए और समय मांगा है। उल्लेखनीय है कि सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल केस में एमिकस क्यूरी एडवोकेट अनुपम गुप्ता ने हाईकोर्ट को अवगत कराया था कि डेरा सिरसा में हथियार प्रशिक्षण दिया जाता है। इस संबंध में 23 दिसंबर 2010 को आर्मी हेडर्क्वाटर से जारी एडवायजरी का हवाला दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed