{"_id":"59c29ab44f1c1b30688b5941","slug":"dera-sacha-sauda-90-bank-accounts-seized-68-crores-recovered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेरा सच्चा सौदा के 90 बैंक खाते सीज, तीन से 68 करोड़ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा सच्चा सौदा के 90 बैंक खाते सीज, तीन से 68 करोड़ बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Ram rahim
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरामुखी गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद हिंसा सहित सभी मामलों की जांच के लिए गठित एसआईटी तेजी से शिकंजा कसती जा रही है। एसआईटी ने डेरा सच्चा सौदा व राम रहीम के बैंक खातों को सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी तक नब्बे खातों को सीज किया चुका है। जानकारी के अनुसार एसआईटी को केवल तीन खातों से ही 68 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। बाकी को खंगालने की प्रक्रिया चल रही है।
जैसे-जैसे खातों की सूची एसआईटी के हाथ लगती जा रही है, उन्हें सीज किया जा रहा है। जांच टीम के अनुमान के अनुसार डेरे को राम रहीम की फिल्मों एमएसजी द मैसेंजर ऑफ गॉड, एमएसजी-टू, एमएसजी-द लॉयन हार्ट, जट्टू इंजीनियर, हिंद का पाक को नापाक जवाब से ही 600 करोड़ रुपये कमाई हुई है।
फिल्में पूरी तरह से हरियाणा में मनोरंजन कर मुक्त थीं। इस कमाई पर डेरे ने कोई इनकम टैक्स दिया है या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जाएगी। इसके अलावा डेरे के दावे के अनुसार देश-विदेश के छह करोड़ भक्त रोजाना एक रुपये चंदे में देते थे। इससे एक दिन की चढ़त छह करोड़ और तीस दिन के महीने की 180 करोड़ रुपये बनती है। इस राशि से जुड़े बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है।

हनीप्रीत का एचडीएफसी बैंक का खाता अभी सीज नहीं
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
- फोटो : File Photo
हनीप्रीत का एचडीएफसी बैंक का खाता अभी सीज नहीं
सूत्रों के अनुसार मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अभी राम रहीम की राजदार हनीप्रीत के एचडीएफसी बैंक के खाते को सील नहीं किया है। खाता चालू स्थिति में है। एसआईटी खाते पर नजरें गड़ाए हुए है कि हनीप्रीत कहीं भी इससे लेनदेन करे और उसे गिरफ्त में लिया जाए।
सभी खातों को सीज करेगी एसआईटी : डीजीपी
डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि डेरे के बैंक खाते सीज करने का काम एसआईटी कर रही है। सभी खातों को फिलहाल सीज किया जाएगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई पर निर्णय लेंगे। हिंसा के चलते हुए नुकसान की भरपाई का निर्णय हाईकोर्ट के आदेश अनुसार लिया जाएगा।