फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera Premi murdered in Kotkapura of Punjab

पंजाब पुलिस फिर नाकाम: सुरक्षा में हुआ डेरा प्रेमी का कत्ल, हिंदू नेता को भी पुलिस के सामने ही मारी थी गोली

Thu, 10 Nov 2022 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 12:18 PM IST
सार

फरीदकोट में डेरा प्रेमी की हत्या के बाद सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है जहां लोगों का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है.. किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Dera Premi murdered in Kotkapura of Punjab
फरीदकोट में डेरा प्रेमी की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब पुलिस एक बार फिर नाकाम साबित हुई है। गुरुवार सुबह फरीदकोट के कोटकपूरा में डेरा प्रेमी का पंजाब पुलिस के सुरक्षा कर्मी होने के बावजूद कत्ल हो गया। इससे पहले अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी का कत्ल पुलिस सुरक्षा के बावजूद हो गया था। कोटकपूरा में डेरा प्रेमी की हत्या से पंजाब सरकार में लॉ एंड ऑर्डर पर बड़ा  सवाल खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन


डेरा प्रेमी प्रदीप साल 2015 के बेअदबी मामले में नामजद था। गुरुवार सुबह उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में तीन लोग भी जख्मी हुए। प्रदीप का एक गनमैन पंजाब पुलिस का सुरक्षा कर्मी भी घायल हो गया है। इससे पहले भी बरगाड़ी बेअदबी कांड के मुख्य आरोपी महिंदरपाल सिंह बिट्टू की नाभा जेल में हत्या कर दी गई थी।  
विज्ञापन


मान ने की शांति बनाए रखने की अपील
फरीदकोट में डेरा प्रेमी की हत्या के बाद सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है जहां लोगों का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है.. किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.. राज्य की शांति और शांति बनाए रखने के लिए नागरिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप कुमार के साथ तीन सुरक्षा कर्मी थे। घायल हाकम सिंह के अलावा दूसरा गनमैन बाथरूम गया था। आईजी प्रदीप कुमार ने कहा कि जो भी इसके पीछे हैं, उसको हम जल्द पकड़ लेंगे। पोस्टमार्टम हो रहा है, उसके बाद ही बता सकेंगे कि प्रदीप को कितनी गोलियां लगी हैं। ये बहुत ही मुश्किल समय है। वारदात के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक कुलतार सिंह संधवा भी अस्पताल पहुंचे और जख्मियों का हाल जाना। 

 

भाजपा ने मान पर साधा निशाना
पंजाब भाजपा नेता राज कुमार वेरका ने कहा कि भगवंत मान सरकार इसके लिए जिमेदार है। गुंडे सरेआम कत्ल कर रहे हैं। उनको कोई देख नहीं रहा है । भगवंत मान केजरीवाल के साथ चुनाव प्रचार मे बिजी है पर पंजाब का बुरा हाल हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed