फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera parmukh Gurmeet Ram Rahim film tax-free in Haryana

गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'हिंद का नापाक को जवाब' हरियाणा में टैक्स फ्री

Fri, 10 Feb 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Feb 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Dera parmukh Gurmeet Ram Rahim film tax-free in Haryana
गुरमीत राम रहीम की फिल्म हरियाणा में टैक्स फ्री - फोटो : File Photo
हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म ‘हिंद का नापाक को जवाब-एमएसजी लॉयन हार्ट-2’ को मनोरंजन कर से मुक्त कर दिया है। पंजाब एंटरटेनमेंट ड्यूटी एक्ट-1955 की धारा-11 के तहत इस फिल्म को कर मुक्त किया गया है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म की 200 प्रिंट को एक वर्ष के लिए कर मुक्त किया गया है।
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक पर बनाई गई इस फिल्म में गुरूमीत राम रहीम के साथ इस बार उनकी बेटी हन्नीप्रीत भी नजर आएगी। फिल्म की कहानी भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। जहां बताया गया है कि धर्म और जेहाद के नाम पर किस तरह आतंकवाद फैलाया जा रहा है। राम रहीम सिंह इंसां अपनी पांचवीं फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' कमांडो की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन


फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' का निर्देशन बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की बहन हनीप्रीत इंसां ने किया है। यह सिरसा के अलावा राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में शूट की गई। हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म के जरिए बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह एक नया नया संदेश देते भी नजर आएंगे। नवंबर 2016 से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कमाई से खुलेगा हड्डियों का अस्पताल

Dera parmukh Gurmeet Ram Rahim film tax-free in Haryana
बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहते हैं कि पाक अधिकृत कश्मीर ने भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना बिल्कुल गलत है। पाकिस्तान भारत में जेहाद के नाम पर आतंकवाद फैला रहा है। इसलिए राम रहीम ने इस फिल्म में धर्म और जेहाद की भी स्पष्ट परिभाषा देने का प्रयास किया। यह भी माना जा रहा है कि स्ट्राइक पर उठे तमाम सवालों का जवाब इस फिल्म में होगा।

बता दें ​कि बाबा राम रहीम अध्यात्म के अलावा रूपहले पर्दे पर भी अच्छी-खासी पकड़ बना चुके हैं। बाबा ने सबसे पहली फिल्म 'एमएसजी-द मैसेंजर' फरवरी 2015 में रिलीज की थी। हालांकि इसको लेकर पंजाब में विरोध हुआ, लेकिन आसपास के राज्यों में इसे खूब पसंद किया गया। इसके बाद 'एसएजी-2', 'एसएजी-ऑनलाइन गुरुकुल', 'एसएजी-द वारियर लायन हार्ट' आईं।

डेरा मुखी राम रहीम ने ऐलान किया है कि फिल्म से मिलने वाले मेहनताने से बोन बैंक (हड्डियों का बैंक) स्थापित किया जाएगा, जिसके माध्यम से हड्डी रोगों से प्रभावित लोगों को कृत्रिम की जगह प्राकृतिक हड्डी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed