{"_id":"ec9e0d2c9d6e69f9470a7505796cd93d","slug":"dera-baba-nanak-kabaddi-team-won-competition-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में डेरा बाबा नानक की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में डेरा बाबा नानक की टीम विजयी
पठानकोट ।
Updated Wed, 10 Sep 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा बारठ साहिब की ओर से पहली पातशाही गुरु नानक देव के बड़े पुत्र बाबा श्री चंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी मुकाबले का आयोजन गुरुद्वारा साहब के मैनेजर निशान सिंह जफरवाल के नेतृत्व में कराया गया। इसका खिताबी मुकाबला डेरा बाबा नानक की टीम ने जीता।
कबड्डी मुकाबलों में डेरा बाबा नानक अकादमी, बाबा बुड्डा अकादमी रमदास, गुरु नानक कबड्डी क्लब अमृतसर, गुरु नानक कबड्डी क्लब बटाला ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला डेरा बाबा नानक अकादमी और बाबा बुड्डा अकादमी रमदास के बीच खेला गया। इसमें 30 अंक प्राप्त कर डेरा बाबा नानक अकादमी की टीम विजेता रही। अंत में कबड्डी विजेता व उपविजेता टीम को नकद राशि व सम्मान चिह्न देकर पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेल में अपनी अलग पहचान बनाने वाले खिलाड़ी सतिंद्र सत्ता को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मैनेजर निशान सिंह व सर्कल अध्यक्ष जत्थेदार जसबीर सिंह संधू ने कहा कि नशे जैसी बुरी बीमारी से युवाओं को बचाने का एक मात्र तरीका खेलों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
इस अवसर पर सर्कल अध्यक्ष जत्थेदार जसबीर सिंह संधू, चेयरमैन सुखबीर सिंह बाजवा, सुखपाल सिंह भगवानसर, जसपाल सिंह पाली, प्रकाश सिंह लंगाह, तरनजीत सिंह, बख्शा सिंह, जगमोहन सिंह घुम्मन, बलराज सिंह, कुलविन्द्र सिंह, गुरदयाल सिंह, कंवल सुजान सिंह उपस्थित थे।